Tuesday, 25 August 2026
Breaking News
रक्षाबंधन पर 32 फुट वीर हनुमान जी के लिए तैयार की जा रही है सवा 12 फीट से अधिक लंबी राखी कंगाल हो गया बलटाना का इंडस बैंक! मेरा हरियाणा कप के लिए पहला ऑल इंडिया गर्ल्स वॉलीबॉल कैश प्राइज़ टूर्नामेंट पलवल में 10 अक्टूबर से सुखना झील पर पर्यावरण जागरूकता रैली गौड़िया मठ में भगवान राधा माधव जी की छह दिवसीय झूलन यात्रा का शुभारंभ प्रदेश में मजबूत हो रहा इलेक्ट्रिक बसों का चार्जिंग स्टेशन नेटवर्क, 80 स्थानों पर स्थापित हो रहे चार्जिंग स्टेशनः मुकेश अग्निहोत्री कौन कहता है गया वक्त लौट कर नहीं आता? देश में नारी शक्ति को मज़बूत करने के लिए कानून दर कानून, पर टूटने लगे परिवार जीसीसीबीए में टैलेंट हंट एवं तीज समारोह का आयोजन पंजाब के मुख्यमंत्री केवल चुटकुले सुनाकर टाइम पास कर रहे हैं: नायब सिंह सैनी
चंडीगढ़ Trending

श्री प्राचीन शिव मंदिर, सेक्टर 23-डी में वार्षिक मूर्ति स्थापना महोत्सव 9 से : 14 मई से होगा श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन

चण्डीगढ़ : श्री प्राचीन शिव मंदिर, सेक्टर 23-डी में वार्षिक मूर्ति स्थापना महोत्सव मनाया जा रहा है। यह धार्मिक आयोजन 9 मई से 21 मई तक आयोजित होगा, जिसमें श्रद्धालु श्रीमद् भागवत कथा, भजन-कीर्तन और विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों में भाग लेकर आध्यात्मिक लाभ प्राप्त करेंगे।

मंदिर सभा के प्रधान रजनीश कालिया और महासचिव नरिन्दर सिंह डडवाल ने बताया कि 9 मई से 13 मई तक चंडीगढ़ की विभिन्न महिला संकीर्तन मंडलियों द्वारा प्रतिदिन सायं 3:30 बजे से 5:30 बजे तक भजन-कीर्तन किया जाएगा।

14 मई, वीरवार को प्रातः 8 बजे कलश शोभा यात्रा निकाली जाएगी, जिसके बाद 14 मई से 20 मई तक प्रतिदिन सायं 4 बजे से 7 बजे तक श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन होगा। कथा वाचन श्री बांके बिहारी पचौरी जी महाराज द्वारा किया जाएगा।
समारोह का समापन 21 मई को हवन, ध्वजारोहण एवं श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ जी की चौकी के साथ होगा। इस अवसर पर मुनीष धंजल एवं उनकी पार्टी द्वारा भजन संध्या प्रस्तुत की जाएगी।

मंदिर सभा की ओर से प्रतिदिन दोपहर 1:15 बजे से श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का आयोजन भी किया जाएगा।