Sunday, 24 May 2026
Breaking News
PUNJAB GOVT DECLARES GENERAL HOLIDAY ON 26 MAY ON ACCOUNT OF MUNICIPAL GENERAL ELECTIONS   CROSS-BORDER HEROIN NETWORK BUSTED; FOUR HELD WITH 28.12 KG CONTRABAND, RS 9.5 LAKH DRUG MONEY LAKE POINT CITY COUNCIL IN UTAH TO BEGIN DAY WITH HINDU PRAYERS IN HISTORIC FIRST ABOHAR MLA CONFIDENT OF RETAINING POWER IN MUNICIPAL CORPORATION VI-JOHN LAUNCHES SHAVE PRO TWIN BLADE RAZOR AT ₹20, EXPANDS PRESENCE IN AFFORDABLE GROOMING SEGMENT CBI CONDUCTS SEARCHES AT 7 LOCATIONS IN TWO BANK FRAUD CASES OF OVER RS. 119 CRORE DAV COLLEGIATE SR. SEC. SCHOOL CELEBRATES EXCELLENCE OF PLUS 2 STUDENTS HEROIN HAUL CONTINUES: CIA ARRESTS THREE WITH OVER 4 KG CONTRABAND CHANDIGARH DISTT. CRIME CELL NABS DRUG SUPPLIER YOUTH HEROIN AND ICE ISB AND MEITY CONVENE NATIONAL LEADERS AT GOVERNANCE SUMMIT 2026 TO CHART INDIA’S COURSE FOR INCLUSIVE AI
Punjab Trending

सुमित जलवी बने टूर एंड ट्रेवल यूनियन के प्रधान

चण्डीगढ़ : टूर एंड ट्रेवल यूनियन के सभी सदस्यों की एक विशेष बैठक गांव दरिया में हुई जिसमें आरपीएफ तथा जीआरपीएफ के एसएचओ’ज़ भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम गांव के पूर्व सरपंच गुरप्रीत सिंह हैप्पी की मौजूदगी में संपन्न हुआ।

इस अवसर पर ट्राइसिटी के प्रधान जगतार सिंह, चंडीगढ़ कांग्रेस के महासचिव अजय शर्मा, चंडीगढ़ भाजपा किसान मोर्चा के उपाध्यक्ष, गाँव दरिया ट्रेवल यूनियन के प्रधान बलवंत सिंह सैनी, चंडीगढ़ कांग्रेस के उपाध्यक्ष राजीव मौदगिल तथा सरदार बलिहार सिंह सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान सर्वसम्मति से सुमित जलवी को टूर एंड ट्रेवल यूनियन का नया प्रधान नियुक्त किया गया। यूनियन के सभी सदस्यों ने उनके चयन का समर्थन करते हुए उन्हें बधाई दी। इसके उपरांत सुमित जलवी का फूल-मालाओं एवं गुलदस्ते भेंट कर गर्मजोशी से स्वागत किया गया।

बैठक में यूनियन को और अधिक मजबूत बनाने, सदस्यों की समस्याओं के समाधान तथा टैक्सी एवं ट्रेवल व्यवसाय से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। उपस्थित सदस्यों ने यूनियन के हितों की रक्षा एवं व्यवसाय से जुड़े लोगों के सहयोग के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।