Tuesday, 28 July 2026
Breaking News
संगरूर में भाजपा कार्यालय पर पेट्रोल बम से हमला गौ हत्या बंद कराने और गौ माता को राष्ट्र माता घोषित कराने एडीसी को दिया ज्ञापन नागा पहाड़ियों में विकास परियोजनाएं और अवैध खनन: असम की बाढ़ त्रासदी का कारण ! सप्त शक्ति कमांड में मनाया गया कारगिल विजय क्या अब धर्मपुर में भी किसी की जान जाने का इंतज़ार है? टी.एस.एम. स्पोर्ट्स चंडीगढ़ विजयी और रनर-अप करनाल नरवाल क्रिकेट अकादमी सफाई सेवकों पर हुए लाठीचार्ज से महिला आयोग ने मांगी रिपोर्ट वरिष्ठ नागरिक ने गमाडा के हाउसिंग प्रोजेक्ट में अनियमितताओं पर पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट से स्वतः संज्ञान लेने की मांग की एनडीपीएस मामले में पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट से आरोपी को नियमित जमानत असम में भूमि आंदोलन पर कार्रवाई की गूंज दुनिया तक
हरियाणा Trending

सेक्टर 20 डिस्पेंसरी में लगे 1 माह से एनीमिया मुक्त कैंप का समापन

Read in:Hindi

हरीश शर्मा/पंचकूला

सेक्टर-20 स्थित सरकारी डिस्पेंसरी में एनीमिया मुक्त हरियाणा शिविर के साथ-साथ 'उज्वला दृष्टि हरियाणा' अभियान के तहत एक महत्वपूर्ण शिविर का समापन हो गया। इस शिविर के आख़िरी दिन 52 लोगों के हीमोग्लोबिन की जांच की गई।

इस शिविर के तहत एनीमिया (खून की कमी) के प्रति जागरूकता बढ़ाना और इसका पता लगाना था। जांच के बाद, एनीमिया से पीड़ित या संभावित मरीजों को आयरन और एल्बेंडाजोल की गोलियां मुफ्त वितरित की गईं।

इस पहल में सेक्टर-20 की प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. मोनिका यादव ने महत्वपूर्ण भूमिका के साथ नमिता, डॉ. बिमला, पीओ सीमा, टीओ चंदलेश कुमार और अन्य स्टाफ सदस्यों वीर अनम, रीना अनम, अंजलि के अलावा विद्यार्थी मुक्ता, राकेश, रजत एवं आशा वर्क्स ने भी सक्रिय रूप से योगदान देकर सफल बनाया।

इस दौरान स्वास्थ्य कर्मियों ने लोगों को एनीमिया के कारणों, लक्षणों और रोकथाम के बारे में विस्तार से जानकारी दी, जिससे लोगों को अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया जा सके।