Wednesday, 03 June 2026
Breaking News
Chandigarh Trending

पासपोर्ट कार्यालय के कर्मचारियों ने सेवा केंद्र में लगाईं मीठे पानी की छबील

फेस2न्यूज चंडीगढ़

चंडीगढ़ पासपोर्ट कार्यालय के कर्मचारियों ने बुधवार को इंडस्ट्रियल एरिया स्थित पासपोर्ट सेवा केंद्र में मीठे पानी की छबील लगाई। इसके अलावा कर्मचारियों ने हलवे और चने का प्रसाद भी बांटा। चंडीगढ़ की रीजनल पासपोर्ट अधिकारी जूही जलोटा ने छबील बांट कर सेवा की।

कर्मचारियों ने बताया कि भीषण गर्मी को मद्देनजर रखते हुए यह प्रयास किया है। इसमें कार्यालय के सभी कर्मचारियों ने अपना योगदान दिया । पासपोर्ट आवेदन जमा करवाने आए आवेदकों ने कहा की पासपोर्ट कार्यालय के कर्मचारियों नं यह बहुत ही सराहनीय प्रयास किया है। लोग काफ़ी दूर से यहाँ पर आते हैं और गर्मी भी बहुत है। ऐसे में यदि लोगों को ठंडा पानी पीने को मिल जाए तो इससे अच्छा और कुछ नहीं है।