Wednesday, 24 June 2026
Breaking News
स्वर्गीय ओम प्रकाश गोयल मेमोरियल सीनियर महिला डे नाइट ट्वेंटी-20 कैश प्राइज़ क्रिकेट टूर्नामेंट का पहला संस्करण 3 जुलाई से लोकतंत्र भारत की आत्मा और पहचान : घनश्याम दास अरोड़ा नेक्टर केमिकल फैक्ट्री की भूमिगत पाइपलाइन टूटी, लापरवाही आई सामने, नगरपरिषद के पास रिकॉर्ड तक नहीं रामायण कुशवाहा प्रदेश महासचिव ने रमेश कुमार राजभर को शहीद उधम सिंह जिला का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया विश्व संगीत दिवस पर सजा सुरों का उत्सव, कलाकारों ने बिखेरा संगीत का जादू कमांडेंट कमल सिसोदिया ने अधिकारियों एवं जवानों को योगासन, प्राणायाम तथा माइंड योग का अभ्यास कराया राहुल देव बरमन को समर्पित संगीतमयी शाम 28 जून को गवर्नमेंट कॉलेज ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस उत्साह के साथ मनाया हरियाणा लोक भवन में उत्साहपूर्वक मनाया गया 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस योगमय वातावरण से सराबोर हुआ सेक्टर-17, गूंजे स्वास्थ्य और साधना के मंत्र
खेल Trending

सरगुन अरोड़ा ने चंडीगढ़ मास्टर्स स्टेट बैडमिंटन चैंपियनशिप में जीता ट्रिपल क्राउन

Read in:Hindi

फेस2न्यूज /चंडीगढ़

अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन खिलाड़ी सरगुन अरोड़ा ने चंडीगढ़ मास्टर्स स्टेट बैडमिंटन चैंपियनशिप में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए महिला एकल, महिला युगल और मिश्रित युगल—तीनों स्पर्धाओं में स्वर्ण पदक जीतकर ट्रिपल क्राउन अपने नाम किया। प्रतियोगिता का आयोजन सेक्टर-42 स्थित स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में किया जा रहा है।

महिला एकल वर्ग के फ़ाइनल में सरगुन अरोड़ा ने बलविंदर कौर को एकतरफ़ा मुकाबले में सीधे गेमों में 21-10, 21-9 से पराजित कर खिताब हासिल किया। महिला युगल स्पर्धा में सरगुन अरोड़ा और सुनीता की जोड़ी ने दीपा अरोड़ा व विजय लक्ष्मी को 21-16, 21-12 से हराकर स्वर्ण पदक जीता। वहीं मिश्रित युगल में सरगुन अरोड़ा और राजीव मेहता की जोड़ी ने हेमराज व बलविंदर कौर को 21-9, 21-12 से शिकस्त देकर पहला स्थान प्राप्त किया।

चैंपियनशिप के अन्य मुकाबलों में महिला एकल 55+ वर्ग के फ़ाइनल में गीता अरोड़ा ने विजय लक्ष्मी को 21-9, 21-10 से हराकर खिताब अपने नाम किया।

सरगुन अरोड़ा की इस शानदार उपलब्धि पर खेल प्रेमियों और बैडमिंटन संघ के पदाधिकारियों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।