Monday, 15 June 2026
Breaking News
विश्व रक्तदाता दिवस: विश्वास फाउंडेशन ने ट्राईसिटी में किया 164 यूनिट्स रक्त एकत्रित विकास धवन आरएलडी के महासचिव नियुक्त संपूर्ण भारतीय बैरवा विकास संस्था के सैकड़ों सदस्यों ने थामा आरएलडी का दामन म्यांमार राष्ट्रपति की भारत यात्रा: आशा और निराशा के बीच संतुलन की तलाश 20 ग्राम हेरोइन सहित तीन युवक गिरफ्तार, पुलिस ने शुरू की सप्लाई नेटवर्क की जांच  बिजली आपूर्ति बंद रहने से परेशान लोगों ने बिजली दफतर में दिया धरना उत्तराखंड में मिलने वाली 100 वन खाद्य वनस्पति निःशुल्क फाइब्रो स्कैन, मैमोग्राफी एवं स्वास्थ्य जांच शिविर में 152 ने कराई जांच अबोहर में 13 जून को ओबीसी महासम्मेलन रैली आप विधायक की शह पर करोड़ों रुपए की फसलें लूटने का आरोप, मुख्यमंत्री से न्याय की गुहार
हरियाणा Trending

सीएम फ्लाइंग टीम का हिसार में छापा प्रसिद्ध ब्रांड्स के सैंपल लिए, एक का चालान

Read in:Hindi

फेस2न्यूज /हिसार

नकली घी की बिक्री की शिकायत पर सीएम फ्लाइंग टीम ने बुधवार को हिसार शहर में दो अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर भारी मात्रा में प्रसिद्ध ब्रांड्स के नाम से पैक किया गया देशी घी बरामद किया है। टीम ने मौके से सैंपल लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिए हैं, वहीं एक दुकानदार को बिना लाइसेंस के घी का कारोबार करने पर चालान किया गया है।

छापेमारी की यह कार्रवाई सीएम फ्लाइंग टीम इंचार्ज सुनैना के नेतृत्व में की गई, जिसमें खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. पवन चहल और एएसआई सुरेंद्र भी शामिल रहे।

शिबु ट्रेडिंग कंपनी पर मिली नकली घी की खेप

सीएम फ्लाइंग इंचार्ज सुनैना ने बताया कि टीम को सूचना मिली थी कि हिसार की नई अनाज मंडी स्थित दुकान नंबर 140, शिबु ट्रेडिंग कंपनी पर नकली देशी घी बेचा जा रहा है। रेड के दौरान दुकान मालिक शिवकुमार (निवासी बरवाला) मौके पर मौजूद मिला।