Wednesday, 19 August 2026
Breaking News
जागो ग्राहक जागो - ड्यूटी पर जाते या आते समय रास्ते में दुर्घटना तो मुआवजा के लिए कंपनी जिम्मेवार, सुप्रीम कोर्ट संस्मरण: आज 67 साल का हो गया मेरा कॉलेज! काज़ीरंगा होटल परियोजना का विरोध कर रहे प्रणब डोले को जमानत के बाद NSA हिरासत, उठे सवाल ऐ मेरे प्यारे वतन... आउटसोर्स कर्मचारियों की जॉब सिक्योर पॉलिसी पर स्वास्थ्य मंत्रालय का चण्डीगढ़ प्रशासन को पत्र आयुर्वेद के पुनर्जागरण से नई पीढ़ी जुड़े: गुलाब चंद कटारिया जीएमसीएच-32 का चंडीगढ़ मॉडल बुजुर्गों में डिजिटल स्वास्थ्य साक्षरता को  दे रहा है बढ़ावा “विरसा पंजाब दा” तीज समारोह में सना बनी तीज क्वीन, माही और शिल्पा ने भी जीते खिताब स्वतंत्रता दिवस पर एरोफ्लाई इंटरनेशनल एविएशन अकादमी में रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन मेगा एस्ट्रो इवेंट में लोगों ने जाना अपना भविष्य
जीवन शैली Trending

रमेश बंसल ने फैशन शो में दिखाया अपना जलवा

Read in:Hindi

(MOREPIC1) दिल्ली/सूरज रोहिल्ला

रमेश ने दिव्यांग क्षेत्र में बहुत ही कम समय में बहुत अच्छा नाम कमा लिया है। 9 जुलाई 2025 को ज़ाकिर हुसैन कॉलेज न्यू दिल्ली में प्रयास इंडिया चैरिटी फाउंडेशन द्वारा दिव्यांग नैशनल फैशन और टैलेंट शो का आयोजन किया गया, जिसमें देश भर से आए प्रतिभागियों ने भाग लिया और अपने टैलेंट से लोगों का दिल जीता। इसी बीच संजय बंसल द्वारा रमेश बंसल को मोमेंटो और सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया।

सम्मानित करने पर रमेश बंसल ने ऑर्गेनाइजर प्रवीण सिंह सेंगर और उनकी पूरी टीम का धन्यवाद व्यक्त करते हुए कहा कि आप हम सभी दिव्यांगों को समाज से जोड़ने का काम कर रहे हैं, आप ऐसे ही दिव्यांगों को मंच प्रदान करते रहें ताकी हर दिव्यांग अपनी प्रतिभा लोगों को दिखा सकें की हम भी किसी से कम नहीं हैं।

प्रवीण सिंह सेंगर ने कहा कि अभी नैशनल लेवल का शो किया है, बहुत जल्द इंटरनेशनल लेवल का शो कराने वाले हैं जिसमें हर दिव्यांग अपने टैलेंट को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दिखा सकेगा।