Sunday, 23 August 2026
Breaking News
सुखना झील पर पर्यावरण जागरूकता रैली गौड़िया मठ में भगवान राधा माधव जी की छह दिवसीय झूलन यात्रा का शुभारंभ प्रदेश में मजबूत हो रहा इलेक्ट्रिक बसों का चार्जिंग स्टेशन नेटवर्क, 80 स्थानों पर स्थापित हो रहे चार्जिंग स्टेशनः मुकेश अग्निहोत्री कौन कहता है गया वक्त लौट कर नहीं आता? देश में नारी शक्ति को मज़बूत करने के लिए कानून दर कानून, पर टूटने लगे परिवार जीसीसीबीए में टैलेंट हंट एवं तीज समारोह का आयोजन पंजाब के मुख्यमंत्री केवल चुटकुले सुनाकर टाइम पास कर रहे हैं: नायब सिंह सैनी हरियाणा में 6 आईएएस, 10 एचसीएस अधिकारियों के तबादले राजकीय वाणिज्य महाविद्यालय सेक्टर 50 पुस्तकालय अभिमुखीकरण कार्यक्रम आयोजित चंदन गुप्ता बनीं तीज क्वीन:  हरियाली तीज उत्सव में नारीशक्ति और परंपरा का दिखा संगम
Religion Trending

गौड़िया मठ में भगवान राधा माधव जी की छह दिवसीय झूलन यात्रा का शुभारंभ

चण्डीगढ़ : श्री चैतन्य गौड़ीय मठ, सेक्टर 20 में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्री राधा माधव जी का झूलन यात्रा महोत्सव का शुभारंभ धूमधाम से हुआ। मठ मंदिर के प्रवक्ता जयप्रकाश गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि सावन मास की एकादशी के दिन से प्रारंभ होने वाली छह दिवसीय भगवान श्री श्री राधा माधव जी का झूलन यात्रा महोत्सव आज से आरम्भ हुआ जो 28 अगस्त चलेगा। इसके लिए पिछले कई दिनों से तैयारियां चल रही थीं। इसमें कृत्रिम वृंदावन का मनमोहक दृश्य प्रस्तुत किया गया है।

इसके साथ ही यमुना का तट भी बनाया गया है। साथ ही हरे-भरे जंगलों का दृश्य के बीच में पहाड़ों के बीच बहते हुए ठंडे पानी के झरने मन को मोह रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस दौरान प्रतिदिन शाम को 6:00 बजे भगवान श्री राधा माधव जी आकर्षक वेशभूषा में झूलन पर विराजमान होंगे। तब सर्वप्रथम उनको भोग लगाया जाएगा, और फिर उनकी आरती होगी। आज भी पहले दिन आरती के बाद मठ के स्वामी बामन जी महाराज ने सर्वप्रथम राधा माधव जी को अपने हाथ से झूला झुलाया।

इस दौरान संकीर्तन प्रवचन का कार्यक्रम प्रतिदिन शाम को 6 बजे से लेकर रात्रि 10 बजे तक आयोजित हुआ। स्वामी भक्ति प्रकाश सिद्धांत जी महाराज जी ने बताया कि भगवान श्री राधा माधव जी को झूला झूलने से भगवान श्री कृष्ण की भक्ति प्राप्त के साथ घर में सुख शांति क्लेशों रोगों का का निवारण और सुख संपत्ति के साथ आप विवाहित कन्याओं को मनचाहा वर प्राप्त होता है। कार्यक्रम के पश्चात रात्रि को भक्तों के लिए भगवान को अर्पित स्वादिष्ट व्यंजन प्रसाद अर्पित किया गया।