चण्डीगढ़ :
पूर्व मेयर एवं वरिष्ठ भाजपा नेता देवेश मौद
गिल ने आज पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया से मुलाकात कर पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री एवं लोकसभा सांसद चरणजीत सिंह चन्नी की पंजाब यूनिवर्सिटी में एम.ए. लोक प्रशासन की परीक्षा के दौरान फोटो वायरल होने के मामले में विस्तृत जानकारी दी।
मौदगिल ने राज्यपाल को अवगत कराया कि परीक्षा के दौरान फोटो वायरल होने का मामला यूनिवर्सिटी के यूएमसी रेगुलेशंस के तहत जांच का विषय बनता है। उन्होंने मांग की कि पूरे मामले की निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच करवाई जाए और यदि जांच में किसी व्यक्ति की संलिप्तता या नियमों का उल्लंघन सामने आता है तो संबंधित दोषी के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाए।
मौदगिल ने राज्यपाल से इस मामले को गंभीरता से लेते हुए निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने का आग्रह किया, ताकि परीक्षा की गोपनीयता एवं विश्वविद्यालय की गरिमा बनी रहे और किसी भी पक्ष के साथ भेदभाव न हो।
राज्यपाल एवं प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने मौदगिल से पूरे मामले की जानकारी ली और उन्हें निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच का आश्वासन दिया।
Chandigarh
Trending