Wednesday, 02 September 2026
Breaking News
इंटर स्कूल स्टेट स्तरीय टूर्नामेंट में सरकारी मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर 8 की शानदार उपलब्धि ‘एकम न्याय संवाद’ आयोजित: सांसदों और न्यायिक क्षेत्र के दिग्गजों ने राष्ट्रीय पुरुष आयोग की आवश्यकता पर किया मंथन डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी फाउंडेशन फाजिल्का का गठन, एडवोकेट परवीन धन्जू बने प्रधान किराए के मकान से अवैध शराब की 90 पेटियां बरामद, पुलिस को चकमा दे आरोपी पति-पत्नी फरार, छापेमारी जारी राम लीला की तैयारियों को लेकर श्री सेवा समिति रामलीला सभा की बैठक "तीयां सौण दीयां" का शानदार आयोजन  भारत-पाक सरहद के नजदीक वृक्षों पर पक्षियों के लिए दाना सहित घोंसले लगाये असम और मणिपुर में NRC का मुद्दा फिर गरमाया "अश्लीलता" का दायरा और परिभाषा बदलने की ज़रूरत श्री शिव मंदिर, सेक्टर-39 डी में दिव्य गौ कथा एवं भजन संकीर्तन का आयोजन
चंडीगढ़ Trending

इंटर स्कूल स्टेट स्तरीय टूर्नामेंट में सरकारी मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर 8 की शानदार उपलब्धि

फेस2न्यूज /चंडीगढ़

शिक्षा विभाग की ओर से आयोजित इंटर स्कूल स्टेट स्तरीय टूर्नामेंट में विद्यालय के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए स्कूल का नाम रोशन किया। बेसबॉल अंडर 19 लड़कियों की टीम ने प्रतियोगिता बेहतरीन टीम वर्क दिखा कर गोल्ड मेडल जीता।

खो खो प्रतियोगिता अंडर 17 में लड़कों ने प्रतियोगिता में फुर्ती और दमखम का प्रदर्शन करते हुए रजत पदक जीता।  हैंडबॉल में स्कूल की लड़कियों ने 19 वर्ष वर्ग में कांस्य पदक जीत कर विद्यालय को गौरवान्वित किया। वुशु की प्रतियोगिता में लड़कियों ने फुर्ती और दमखम से 17 वर्ष वर्ग में 3 कांस्य पदक और 19 वर्ष वर्ग में 1 रजत और 1 कांस्य पदक जीता।

स्कूल की प्रिंसीपल सुश्री वंदना दीवान छाबड़ा ने खिलाड़ियों को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह जीत के पदक नहीं बल्कि विद्यार्थियों के कठिन परिश्रम, लगन और अनुशासन के प्रतीक हैं। मुझे अपने खिलाड़ियों पर गर्व है और विश्वास है कि यह बच्चे भविष्य में खेलों में राष्ट्रीय स्तर पर स्कूल का और चंडीगढ़ का नाम रोशन करेंगे। स्कूल प्रबंधन और स्कूल स्टाफ ने प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन करने पर खिलाड़ियों को बधाई और शुभकामनाएं दी।