Sunday, 27 September 2026
Breaking News
*नमो मैराथन में फरीदाबाद की धरती से नशे के खिलाफ आज हरियाणा की बुलंद आवाज उठी है : मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी टैगोर थिएटर में बिखरे बॉलीवुड मेलोडीज़ के रंग: 'सुरीला सफ़र-30' में गूंजी लता जी की यादें पंजाब सरकार नौकरियों पर श्वेत पत्र जारी कर बताए पांच साल में कितने युवाओं को रोजगार दिया : मुख्यमंत्री नायब सैनी सभी राज्यों को 28 सितंबर को विश्व रेबीज दिवस मनाने के लिए परामर्श दशलक्षण पर्व के दसवें दिन उत्तम त्याग धर्म की हुई आराधना बरनाला-संगरूर मार्ग पर गुज़रती हरिगढ़ नहर से मिला अज्ञात युवती का शव डॉ. राजेश कुमार महाजन तीसरी बार पंजाब विश्वविद्यालय के सीनेटर चुने गए राष्ट्रीय गीत "वंदे मातरम्" की 150वीं वर्षगाँठ मनायी  वंदे मातरम् का शंखनाद: स्वर में एकता, हृदय में राष्ट्रभक्ति  दशलक्षण पर्व में श्रद्धालुओं ने सांसारिक परिग्रह, मोह एवं आसक्ति से दूर रहते हुए आत्मा की ओर उन्मुख होने का संकल्प लिया
चर्चा Trending

धार्मिक और सामाजिक कार्यों के साथ चार दिवसीय श्री महेश नवमी महोत्सव का समापन

Read in:Hindi

राज सदोष / अबोहर 

‘हम सब भोले की संतान महेश्वरी नाम हैं, दिन यह बड़ा सुहाना पावन, महेश नवमी नाम है।’ ‘किस विधि वंदन करू तिहारो, औघड़दानी त्रिपुरारी, बलिहारी-बलिहारी, जय महेश बलिहारी।’ ‘कृपा करो महेश लेते रहे तेरा नाम हमेशा’… जैसे सुरीले भक्तिरस में डूबे भजन की स्वर लहरियां वातावरण में गूंजी तो समूचा वातावरण भक्ति से सराबोर हो उठा।

मौका था श्री महेश नवमी के पावन अवसर पर श्री माहेश्वरी सेवा समिति श्रीगंगानगर द्वारा आयोजित ‘श्री महेश नवमी महोत्सव-2025’ के अंतर्गत श्री माहेश्वरी भवन मेें आयोजित भजन संध्या का। सिद्धधाम श्री खाटू श्याम धाम मंदिर भजन मंडली के गायक विशाल सिंह सोढा, दीपांशु शर्मा और पवन वर्मा द्वारा बहाई गई भजनों की गंगा में उपस्थितजनों ने डुबकी लगाकर प्रभु से साक्षात्कार करने का अलौकिक अनुभव प्राप्त किया।

(SUBHEAD)श्री माहेश्वरी भवन के भूतल पर शिव परिवार की विधिवत पूजा-अर्चना की गई। श्री जगदंबा अंध विद्यालय परिसर स्थित श्री शिव मंदिर में भगवान श्री महेश का दुग्धाभिषेक किया गया।

सह सचिव रमेश बिहानी, संगठन व प्रचार मंत्री राजेश चाँडक ने बताया कि विश्व पर्यावरण दिवस की पूर्व संध्या पर समिति द्वारा एक अत्यंत सराहनीय पहल करते हुए पर्यावरण संरक्षण के संदेश के साथ समाज के लोगों में इको-फ्रेंडली कपड़े के बैग वितरित किए गए।

समिति के अध्यक्ष श्री महेश कुमार नढाणी ने सभी समाजजनों को महेश नवमी की बधाई देते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से न केवल धार्मिक परंपराओं को जीवित रखती है बल्कि मानवता की सेवा का एक सुअवसर भी है। मंच संचालन प्रशांत बिनानी ने किया.