Wednesday, 25 November 2026
Breaking News
"मोटा भाई", छोटा भाई और पंजाब नूरा कुश्ती का शानदार और रोचक प्रदर्शन शारदा सर्वहितकारी मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थियों ने श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर लंगर का आयोजन किया राज्यपाल एवं यूटी चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने किया CRRID के कॉन्फ्रेंस हॉल का उद्घाटन  केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मिले राज्यसभा सांसद राजिंदर गुप्ता  इंटरनेशनल वर्कप्लेस ग्रुप ने अंबाला के गैलेक्सी मॉल में खोला नया रीजस सेंटर प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने आउटसोर्सिंग कर्मचारियों की समस्याओं के सकारात्मक समाधान का दिया आश्वासन प्रेम गर्ग पूरे बनिया समाज से सार्वजनिक रूप से माफी मांगें, अन्यथा कानूनी कार्रवाई करेंगे : विकास गुप्ता मैं आज का पत्रकार हूं कोर्टरूम से क्रिकेट मैदान तक: महिला अधिवक्ता रचेंगी इतिहास, दिसंबर में ट्राईसिटी में होगा ऑल इंडिया टूर्नामेंट
राष्ट्रीय Trending

सभी राज्यों को 28 सितंबर को विश्व रेबीज दिवस मनाने के लिए परामर्श

राज सदोष/अबोहर

भारतीय जीव जंतु कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. मुथुकुमारासामी बी. ने सभी राज्यों को 28 सितंबर 2026 को विश्व रेबीज दिवस (थीम: रेबीज-मुक्त भारत के लिए एक साथ मजबूत) मनाने के लिए परामर्श (एडवाइजरी)जारी की है।

इस संबंध में, भारतीय जीव जंतु कल्याण बोर्ड ने पशु कल्याण संस्थाओं से स्थानीय प्रशासन और पशुपालन विभाग के सहयोग से गतिविधियों का आयोजन करने को कहा है: सामुदायिक कुत्तों और पालतू कुत्तों के लिए विशाल रेबीज-रोधी टीकाकरण शिविर, पशु जन्म नियंत्रण कार्यक्रम को सुदृढ़ करना, पालतू जानवरों और पशुधन का टीकाकरण, सूचना, शिक्षा और संचार गतिविधियां जिनमें पोस्टर, पर्चे और सोशल मीडिया जागरूकता फैलाने के लिए स्कूलों, कॉलेजों और स्थानीय समुदायों के साथ क्षमता निर्माण और जुड़ाव।

उन्होंने बताया है कि रेबीज 100% घातक है, लेकिन 100% रोका जा सकता है। उन्होंने सभी नागरिकों, पशु प्रेमियों और स्वयंसेवकों से सार्वजनिक स्वास्थ्य की रक्षा और पशु कल्याण सुनिश्चित करने के लिए इस पहल में सक्रिय रूप से भाग लेने और समर्थन करने की अपील की है।

उन्होंने ये पत्र सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के स्थानीय प्रशासन विभाग,पशुपालन विभाग,राज्य पशु कल्याण बोर्डों,मान्यता प्राप्त जीव कल्याण संस्थाओं, बोर्ड के सदस्यों और सहयोजित सदस्यों को भेजा है.

0 Comments