Friday, 23 October 2026
Breaking News
अजय कुमार हत्याकांड: विधानसभा के बाहर लगातार दूसरे दिन परिवार के साथ धरने में शामिल हुए सुनील जाखड़ अजय हत्याकांड: राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग ने लिया स्वतः संज्ञान, पंजाब के मुख्य सचिव और डीजीपी को निष्पक्ष जांच व कार्रवाई के निर्देश पी एम राहत योजना - सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति के लिए एक वरदान। वाल्मीकि समाज ने अबोहर में निकाला रोष मार्च, सीएम का पुतला फूंका श्रीमद्भागवत कथा के छठे दिन उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, वृंदावन को बताया श्रीजी की दिव्य रचना भारत-पाक सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी का समय बदला, अब रोजाना शाम 5 बजे दशहरा के पावन पर्व पर दिल्ली के स्वामिनारायण अक्षरधाम में संपन्न हुआ भव्य ‘विश्व शांति महायज्ञ’ नवरात्रि का असली सार: हर महिला के भीतर बसी शक्ति हिमालय भी देखो पिघलने लगा है........ संजौली— रामपुर के बीच 21 अक्तूबर से शुरू होगी हेलीकॉप्टर सेवा
जीवन शैली Trending

मिस्टर एंड मिस इंडिया एक्सॉटिक 2025 एवं इंडिया एक्सॉटिक जूनियर का भव्य आयोजन

Read in:Hindi

(MOREPIC1)फेस2न्यूज /अंबाला

मिस्टर एंड मिस इंडिया एक्सॉटिक 2025 एवं इंडिया एक्सॉटिक जूनियर का भव्य आयोजन मोहित चौधरी ने यहां आयोजित किया, जिसमें एम.के. भाटिया (चेयरमैन, मित्स ग्रुप एवं संस्थापक, स्मृति श्रीमती सुनीता भाटिया फाउंडेशन) ने विशेष अतिथि के रूप में शिरकत की।

इस अवसर पर श्री भाटिया ने सभी प्रतिभागियों को अपने प्रेरणादायक सिद्धांत “पूरा पूरा” के माध्यम से संबोधित किया।

(MOREPIC2)(SUBHEAD)उन्होंने कहा, “भगवान का धन्यवाद – पूरा पूरा, काम का समय – काम पूरा पूरा, मौज मस्ती का समय – फन पूरा पूरा. सपनों को लेकर भटिया ने कहा, “अपने तो सिर्फ़ अपने होते हैं, लेकिन सपने भी सिर्फ़ अपने होते हैं। सपने उनके पूरे होते हैं, जो लगन से लग जाए – पूरा पूरा।

कार्यक्रम की जूरी में अमित भाटिया, पारुल सैनी, शुभम शर्मा, शिवा और आशु शामिल रहे, जिन्होंने सभी प्रतिभागियों की प्रतिभा को सराहा और प्रोत्साहित किया।

ज़ीटीवी की अभिनेत्री देवेंदर कौर संधू एवं सेलिब्रिटी गेस्ट शुभम शर्मा की मौजूदगी ने समारोह की शोभा को चार चांद लगा दिए । श्री एम.के. भाटिया ने आयोजकों का आभार व्यक्त किया और इस मंच को देश के युवाओं की प्रतिभा को आगे लाने वाला एक प्रेरणादायक प्रयास बताया.

0 Comments