फेस2न्यूज -शिमला
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू और शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुरने शनिवार शिमला जिले के रोहड़ू पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत दरोटी के पनू नाला के समीप हुए सड़क हादसे में पांच लोगों की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया है।
मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता प्रदान करने तथा घायल व्यक्ति को बेहतर उपचार उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने घायल के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना भी की है।
मुख्यमंत्री ने परमपिता परमात्मा से दिवंगत आत्माओं की शांति तथा शोक संतप्त परिजनों को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है. इसी बीच
शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने इस घटना को अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त की हैं।
रोहित ठाकुर ने दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवारों को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की। साथ ही, उन्होंने घायल व्यक्ति के शीघ्र स्वस्थ होने की भी प्रार्थना की है
हिमाचल
Trending