Friday, 06 November 2026
Breaking News
अमृतसर से जलपाइगुड़ी जा रही कर्मभूमि एक्सप्रेस में लगी आग, तीन डिब्बे जलकर हुए खाक  दीपावली के उपलक्ष्य पर मुख्यमंत्री सुक्खू की ओर से श्रमिकों को बड़ी सौगात महिला सशक्तिकरण की दिशा में वुमेन एंड चाइल्ड वेलफेयर सोसायटी ने तैयार किए उत्पादों की बिक्री के लिए लगाए स्टॉल कर्नल सीके नायडू अंडर-23 ट्रॉफी में पंजाब ने चंडीगढ़ को 7 विकेट से हराया सरकारी महाविद्यालय, वाणिज्य एवं व्यवसाय प्रशासन में आध्या 2026: उद्यमशीलता की भावना का जीवंत उत्सव बीबीएमबी एरियर के मामले में हिमाचल प्रदेश को मिली ऐतिहासिक जीतः मुख्यमंत्री जीनस इनोवेशन ने हरियाणा में पहुँच बढ़ाने के सिलसिले में सोनीपत के करीब 50 डीलर्स के साथ की बैठक मुख्यमंत्री ने तीसा में एंटी-चिट्टा वॉकाथॉन को दिखाई हरी झंडी करोड़ों की साइबर धोखाधड़ी और क्रिप्टोकरेंसी घोटाले में हाईकोर्ट ने आरोपियों की अग्रिम जमानत खारिज की नेत्र दान महा कल्याण: जाते जाते दो जनों को रौशन कर गए स्वर्गीय श्री ब्रह्म नारायण नारंग
राष्ट्रीय Trending

अमृतसर से जलपाइगुड़ी जा रही कर्मभूमि एक्सप्रेस में लगी आग, तीन डिब्बे जलकर हुए खाक 

ट्रेन पायलेट, गार्ड और रेलवे विभाग अधिकारियों की सूझबूझ से जान-माल नुकसान होने से बचा, गाड़ी को राजपुरा तक ले जाया गया सुरक्षित, रेलवे की टेक्निकल टीम को शार्ट सर्किट होने का अंदेशा, वैकल्पिक दूसरी ट्रेन से यात्रियों को सुरक्षित किया रवानाः सीनियर डीसीएम यशनजीत सिंह 

अखिलेश बंसल/ राजपुरा जंक्शन (पटियाला)।

अमृतसर से जलपाइगुड़ी जा रही कर्मभूमि एक्सप्रेस में शुक्रवार की दोपहर पंजाब के राजपुरा पहुंचने से पहले जबरदस्त धूआं उठा, देखते ही देखते डिब्बों से आग की लप्टें नजर आने लगी। रेल यात्रा के दौरान अचानक धुआं दिखाई देने से यात्रियों के बीच अफरा-तफरी मच गई। ट्रेन पायलट और गार्ड के फैसले से ट्रेन को तुरंत रोका गया। यात्रियों को सुरक्षित सामान सहित बाहर निकाल लिया गया और सूचना मिलते ही रेलवे की टेक्निकल टीमें घटनास्थल पर पहुंची। उसी के समानांतर राहत टीमों ने यात्रियों को बचाने के लिए मोर्चा संभाल लिया। गौरतलब हो कि घटना क् अस्ली कारण तो नहीं पता लग सके, लेकिन नार्दर्न रेलवे अंबाला डिवीजन के सीनियर डीसीएम यशनजीत सिंह के आदेश मिलते ही यात्रियों को सुरक्षित उनके मुकाम तक पहुंचाने के लिए वैकल्पिक ट्रेन का इंतजाम किया गया।

सक्रियता को लेकर यात्रियों ने रेलवे का किया आभारः

अमृतसर से न्यू जलपाईगुड़ी का 1848 किलोमीटर का सफर तय करने वाली कर्मभूमि एक्सप्रेस से पीछे सराय बंजारा को क्स कर रही थी और राजपुरा जंक्शन पहुंचने वाली थी उसी वक्त अचानक उठते धुएं और लपटों को देखकर यात्रियों में घबराहट फैल गई। कई यात्री अपनी सीटों से उठकर बाहर निकलने की कोशिश करने लगे, जिससे कुछ समय के लिए ट्रेन के अंदर अफरा-तफरी का माहौल बन गया, लोग चीख पुकार भी करने लगे। ट्रेन के रुकने तक रेल यात्री पूरे खौफ में रहे। लेकिन रेल पायलट, गार्ड, रेलवे कर्मचारियों की सक्रियता और समय रहते उठाए गए कदमों से यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

पायलेट ने लिया उड़ते धूएं को गंभीरता सेः

यात्रियों का कहना था कि घटना के दौरान ट्रेन के चालक और रेलवे कर्मचारियों ने स्थिति को गंभीरता से लेते हुए गाड़ी रोक दी। इसके बाद यात्रियों को डिब्बों से बाहर निकालने की प्रक्रिया शुरू की गई। रेलवे स्टाफ की मदद से लोगों को सुरक्षित उतारा गया और उन्हें रेलवे ट्रैक से दूर खुले स्थान खेतों में सुरक्षित जगह पर पहुंचाया गया।

सूचना मिलते ही रेलवे लिया एक्शनः सीपीआरओ

शुरुआत में उत्तरी रेलवे के सीपीआरओ हिमांशू शेखर ने मीडिया से बात करते बताया कि अमृतसर से प. बंगाल के न्यू जलपायगुड़ी जा रही कर्मभूमि एक्सप्रेस में आग लगी है। जिसकी सूचना मिलते ही रेलवे की सुरक्षा प्रणाली तुरंत एक्शन लिया। घटनास्थल पर पहुंच आग पर काबू पाने यात्रियों की जान-माल की रक्षा करने की स्थिति पर फोक्स किया गया।

सभी यात्री सुरक्षित, वैकल्पिक ट्रेन की व्यवस्था की- सीनियर डीसीएम

नार्दर्न रेलवे अंबाला डिवीजन के सीनियर डीसीएम यशनजीत सिंह ने कहा, “कर्मभूमि एक्सप्रेस गाड़ी संख्या नंबर 12508 में आग लगने की घटना का मामला फिलहाल जांच के दायरे में है। फिलहाल हमारी मुख्य प्राथमिकता यात्रियों को उनके गंतव्य तक सुरक्षित पहुंचाना है। इसलिए हमने वैकल्पिक ट्रेन की व्यवस्था की गई है। यात्रियों को सुरक्षित उनके मुकाम तक पहुंचाना हमारा फर्ज है। हमें किसी भी जानमाल के नुकसान की कोई सूचना नहीं मिली है। तीन डिब्बों में आग लगी, चौथा डिब्बा भी कुछ हद तक प्रभावित हुआ है। ट्रेन अमृतसर से न्यू जलपाईगुड़ी जा रही थी। यह अनारक्षित ट्रेन थी। फिलहाल हमारा मुख्य ध्यान यात्रियों को सुरक्षित उनके घर पहुंचाने पर है और इसके लिए हमने वैकल्पिक व्यवस्था की है।”

0 Comments