Thursday, 05 November 2026
Breaking News
जीनस इनोवेशन ने हरियाणा में पहुँच बढ़ाने के सिलसिले में सोनीपत के करीब 50 डीलर्स के साथ की बैठक मुख्यमंत्री ने तीसा में एंटी-चिट्टा वॉकाथॉन को दिखाई हरी झंडी करोड़ों की साइबर धोखाधड़ी और क्रिप्टोकरेंसी घोटाले में हाईकोर्ट ने आरोपियों की अग्रिम जमानत खारिज की नेत्र दान महा कल्याण: जाते जाते दो जनों को रौशन कर गए स्वर्गीय श्री ब्रह्म नारायण नारंग जाल बिछाकर कारोबारी की जमीन हड़पने की साजिश, 5 करोड़ का फर्जी एग्रीमेंट बनाकर बेचने का आरोप इंसाफ रैलीः पांच मिनट में साबित कर दूंगा कि मोदी देशद्रोही है: राहुल गांधी दिल्ली अक्षरधाम मंदिर में 5 से 10 नवंबर तक आयोजित होगा भव्य दीपावली एवं अन्नकूट महोत्सव जीवन के बाद भी दूसरों को जीवन देने वाले परिवारों को मिलेगा सम्मान तथास्तु चैरिटेबल सोसाइटी का दिवाली कार्निवल 2026 भव्य रूप से संपन्न ब्रह्मलीन भगत कुलदीप साहु की पुण्यतिथि मनाई
व्यापार Trending

जीनस इनोवेशन ने हरियाणा में पहुँच बढ़ाने के सिलसिले में सोनीपत के करीब 50 डीलर्स के साथ की बैठक

सोनीपत: भारत में एनर्जी स्टोरेज सिस्टम (ईएसएस) और रिन्यूएबल एनर्जी मैनेजमेंट सॉल्यूशंस (आरईएमएस) के क्षेत्र की प्रमुख कंपनी जीनस इनोवेशन लिमिटेड हरियाणा में अपने डीलर और चैनल पार्टनर नेटवर्क को मजबूत कर रही है। इसका उद्देश्य पॉवर बैकअप और सोलर सॉल्यूशंस के अपने पोर्टफोलियो की बाजार तक पहुँच बढ़ाना और कारोबार का विस्तार करना है। इसी पहल के तहत, क्षेत्र के करीब 50 डीलर्स ने सोनीपत, हरियाणा में स्थित जीनस इनोवेशन के प्रमुख डिस्ट्रीब्यूटर्स जय श्री बालाजी एंटरप्राइजेस और भाटिया एंटरप्राइजेस की ओर से आयोजित दो दिवसीय डीलर सम्मेलन में हिस्सा लिया।

यह डीलर सम्मेलन हरिद्वार में आयोजित हुआ, जो जीनस इनोवेशन के मजबूत क्षेत्रीय डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क को तैयार करने, चैनल पार्टनर्स के साथ संबंध मजबूत करने और बाज़ार की बदलती जरूरतों को बेहतर ढंग से समझने पर कंपनी के लगातार ध्यान को दर्शाता है। इस दौरान, ग्राहकों की बदलती पसंद, सोनीपत और आसपास के बाजारों में कारोबार के अवसरों, कंपनी के प्रोडक्ट पोर्टफोलियो और बाज़ार से जुड़ी भविष्य की योजनाओं पर चर्चा हुई।

कार्यक्रम में जीनस इनोवेशन के नए और उन्नत के पॉवर सॉल्यूशंस पोर्टफोलियो पर खास ध्यान दिया गया। इसमें कंपनी का इनबिल्ट लिथियम इन्वर्टर मैक्सीलायन और हाइब्रिड सोलर इन्वर्टर की नई सीरीज हाई-फ्लो हाइब्रिड शामिल हैं। प्रोडक्ट प्रदर्शन और इंटरैक्टिव सेशंस के माध्यम से डीलर्स को पॉवर बैकअप और एनर्जी स्टोरेज से जुड़े कंपनी के समाधानों को बेहतर ढंग से समझने का मौका मिला।

जीनस इनोवेशन लिमिटेड के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट- सेल्स, श्री हर्षवर्धन शर्मा ने कहा, “हमारी ग्रोथ स्ट्रैटेजी में चैनल पार्टनर्स की अहम् भूमिका है। उनकी मदद से हम पॉवर बैकअप और सोलर सॉल्यूशंस के अपने अलग-अलग प्रोडक्ट्स को ग्राहकों तक पहुँचा पाते हैं। बाज़ार की अच्छी समझ और स्थानीय ग्राहकों के साथ मजबूत जुड़ाव हमें अपनी पहुँच का विस्तार करने और उनकी बदलती जरूरतों को पूरा करने में मदद करता है। इ

सोनीपत में डीलर्स के साथ यह बैठक एनर्जी स्टोरेज सिस्टम्स (ईएसएस) और रिन्यूएबल एनर्जी मैनेजमेंट सॉल्यूशंस (आरईएमएस) के क्षेत्र में जीनस इनोवेशन की व्यापक ग्रोथ स्ट्रैटेजी का हिस्सा है। कंपनी की मौजूदा मैन्युफैक्चरिंग क्षमता 7.5 लाख से अधिक यूनिट है। इसके पास 1.5 लाख वर्ग फुट से अधिक क्षेत्र में फैली एकीकृत मैन्युफैक्चरिंग सुविधाएँ हैं। 10,000 से अधिक रिटेल पार्टनर्स के नेटवर्क के साथ जीनस इनोवेशन अब तक 50 लाख से अधिक ग्राहकों को अपनी सेवाएँ दे चुकी है और 28 से अधिक देशों में अपने प्रोडक्ट्स का निर्यात करती है।

0 Comments