Saturday, 21 November 2026
Breaking News
इंटरनेशनल वर्कप्लेस ग्रुप ने अंबाला के गैलेक्सी मॉल में खोला नया रीजस सेंटर प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने आउटसोर्सिंग कर्मचारियों की समस्याओं के सकारात्मक समाधान का दिया आश्वासन प्रेम गर्ग पूरे बनिया समाज से सार्वजनिक रूप से माफी मांगें, अन्यथा कानूनी कार्रवाई करेंगे : विकास गुप्ता मैं आज का पत्रकार हूं कोर्टरूम से क्रिकेट मैदान तक: महिला अधिवक्ता रचेंगी इतिहास, दिसंबर में ट्राईसिटी में होगा ऑल इंडिया टूर्नामेंट प्रागज्योतिषपुर महोत्सव: साहित्य, इतिहास और संस्कृति पर मंथन मुख्यमंत्री ने हिमाचल प्रदेश को चिट्टा मुक्त बनाने के लिए उपायुक्तों और पुलिस अधीक्षकों को जमीनी स्तर पर कार्रवाई तेज करने के दिए निर्देश विद्यार्थियों के स्वागत के लिए व्हाइट कोट समारोह का आयोजन जी! हमें वेतन ही फजीहत करवाने का मिलता है  गोपाष्टमी पर मोरनी से मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने किया 'माटी वंदन अभियान' और 'नमो मोरनी मिशन' का शुभारंभ 
व्यापार Trending

एसुस ने भारत में अपना पहला पेगासस हाइब्रिड स्टोर लॉन्च करके चंडीगढ़ में अपनी रिटेल उपस्थिति को मज़बूत किया

चंडीगढ़: भारत में अपनी रिटेल उपस्थिति को लगातार मज़बूत करने के प्रयासों के अंतर्गत, ताइवान की दिग्गज टेक्नोलॉजी कंपनी एसुस इंडिया ने आज चंडीगढ़ में अपने नए पेगासस हाइब्रिड स्टोर के लॉन्च की घोषणा की। एससीओ 27, सेक्टर 20-डी, चंडीगढ़ में स्थित यह नया स्टोर 800 वर्ग फ़ुट में फैला हुआ है। इसमें एसुस के नए हाइब्रिड स्टोर डिज़ाइन को पेश किया गया है, जो भारत में इस तरह के स्टोर फ़ॉर्मेट की पहली शुरुआत है।

यह स्टोर उपभोक्ताओं को विभिन्न श्रेणियों में एसुस के उत्पादों की विस्तृत रेंज उपलब्ध कराएगा। इनमें वीवोबुक, टीयूएफ, रिपब्लिक ऑफ गेमर्स (आरओजी), ऑल-इन-वन पीसी, डेस्कटॉप और एसुस टैबलेट्स शामिल हैं। इसके अलावा, स्टोर पर माउस, कीबोर्ड, अडैप्टर और अन्य कई प्रकार की एक्सेसरीज़ भी उपलब्ध होंगी। यह नया स्टोर चंडीगढ़ में एसुस की रिटेल उपस्थिति को और मज़बूत करता है, जिससे शहर में एसुस स्टोर्स की कुल संख्या बढ़कर तीन हो गई है।

यह लॉन्च पंजाब ब्रांच में एसुस के रिटेल नेटवर्क के विस्तार को भी दर्शाता है, जिसमें अब एक एसुस एक्सक्लूसिव स्टोर (एईएस), एक हाइब्रिड स्टोर और हाल ही में लॉन्च किया गया पेगासस हाइब्रिड स्टोर शामिल हैं। यह नया स्टोर एसुस के कंज़्यूमर, गेमिंग और क्रिएटर-केंद्रित उत्पादों की पूरी रेंज को एक ही छत के नीचे उपलब्ध कराता है। यह ग्राहकों को एक आकर्षक और इमर्सिव रिटेल वातावरण में एसुस के विभिन्न उत्पादों को करीब से देखने, समझने और उनका अनुभव लेने का अवसर प्रदान करता है। स्टोर में छह हाई-एंड आरओजी लैपटॉप के साथ एक समर्पित गेमिंग एक्सपीरियंस ज़ोन भी है, जहाँ ग्राहक आरओजी गेमिंग का प्रत्यक्ष अनुभव ले सकते हैं। ग्राहक आरओजीवर्स के माध्यम से गेमिंग सीट रिज़र्व कर सकते हैं या सीधे स्टोर में आकर गेमिंग एक्सपीरियंस का आनंद ले सकते हैं।

विस्तार के बारे में बात करते हुए, , एसुस इंडिया के कंज़्यूमर एवं गेमिंग पीसी के वाइस प्रेसिडेंट, अर्नोल्ड सू ने कहा, “भारत में हमारे पहले पेगासस हाइब्रिड स्टोर का लॉन्च, देश में रिटेल विस्तार की हमारी यात्रा में एक महत्वपूर्ण कदम है। चंडीगढ़ एसुस के लिए एक महत्वपूर्ण बाज़ार है और इस नए स्टोर फ़ॉर्मेट के साथ हम कंज़्यूमर, गेमिंग और क्रिएटर-केंद्रित उत्पादों की अपनी विविध रेंज को एक ही छत के नीचे लेकर आ रहे हैं। नया स्टोर उपभोक्ताओं को अधिक आकर्षक और बेहतर अनुभव प्रदान करने के उद्देश्य से तैयार किया गया है, साथ ही यह उनके लिए एसुस के नवीनतम इनोवेशन को जानना और उनका अनुभव लेना भी आसान बनाता है। जैसे-जैसे हम देश में अपनी रिटेल पहुंच का विस्तार कर रहे हैं, हम पूरे भारत में अपने ग्राहकों के लिए अधिक सार्थक संपर्क और अनुभव के अवसर उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।”

0 Comments