Tuesday, 11 August 2026
Breaking News
ब्रिटिश हाई कमीशन का संदेश: वीजा धोखाधड़ी से बचें, सुरक्षित रास्ता अपनाएं छात्रों के मुख्य न्यायाधीश का विरोध के मायने श्री नंद लाल सिलीवाल की रसम पगड़ी और प्रार्थना सभा 12 अगस्त को फाजिल्का में "तीज मुटियारां दी" का 14 अगस्त को पंचकूला में होगा भव्य आयोजन शहीद उधम सिंह क्लब ने 80वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में जागरूकता अभियान शुरू किया भगवंत मान को सपने में भी दिखाई देता है हरियाणा का मुख्यमंत्री- नायब सिंह सैनी श्री हरि सिमरण सेवा समिति सेक्टर 45 में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, पहले दिन उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ दिव्य गीता सत्संग के समापन दिवस पर उमड़ा आस्था का सैलाब, हजारों श्रद्धालुओं ने लिया स्वामी ज्ञानानंद जी महाराज का आशीर्वाद श्री दिगंबर जैन मंदिर, सेक्टर 27 में मासिकनमोकार मंत्र एवं भक्तामर दीपार्चना का भव्य आयोजन गरिमा के रॉयल तीज समारोह में उमड़ा महिलाओं का उत्साह
व्यापार Trending

फेदरलाइट ने मोहाली में 8,000 वर्ग फुट का एक्सक्लूसिव एक्सपीरियंस सेंटर खोला

Read in:Hindi

(MOREPIC1)फेस2न्यूज/मोहाली 

फेदरलाइट ने उत्तर भारत में अपने सबसे बड़े एक्सपीरियंस सेंटर का उद्घाटन प्लाॅट नंबर 163, जेएलपीएल, सेक्टर 82, मोहाली, पंजाब में किया है। 8,000 वर्ग फुट में फैला यह अत्याधुनिक सेंटर चंडीगढ़, मोहाली और पंचकूला (ट्राइसिटी) क्षेत्र में अपनी सेवाएं प्रदान करेगा। यह सेंटर कॉर्पोरेट्स, शिक्षण संस्थानों और सरकारी संगठनों के लिए आधुनिक वर्कस्पेस और लर्निंग एनवायरनमेंट के नए मानक प्रस्तुत करेगा।

यह एक्सपीरियंस सेंटर आर्किटेक्ट्स, कॉर्पोरेट लीडर्स, उद्यमियों, कैंपस प्लानर्स और प्रोक्योरमेंट टीमों को आधुनिक और अनुकूलनशील फर्नीचर समाधानों का प्रत्यक्ष अनुभव प्रदान करता है। यहां एर्गोनोमिक चेयर, कोलैबोरेटिव ऑफिस सिस्टम, टेक-इनेबल्ड क्लासरूम फर्नीचर, लैबोरेटरी बेंच, लाइब्रेरी सिस्टम, ऑडिटोरियम सीटिंग और सरकारी परियोजनाओं के लिए विशेष समाधान प्रदर्शित किए गए है।

(SUBHEAD)सेंटर का उद्घाटन फेदरलाइट ग्रुप के निदेशक लव जे चेलारम ने किया। इस अवसर पर निदेशक राउफ शाह, गाजिया शाह तथा मैनेजर-डीलर मैनेजमेंट मनीष ग्वालिनी भी उपस्थित रहे। उद्घाटन के दौरान श्री चेलारम ने कहा कि यह सेंटर पंजाब और ट्राइसिटी क्षेत्र के ग्राहकों को बेहतर सेवाएं प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

फेदरलाइट को छह दशकों से अधिक का अनुभव प्राप्त है और कंपनी पूरे भारत में ऑफिस तथा एजुकेशन फर्नीचर सेगमेंट में अग्रणी रही है। 6.5 लाख वर्ग फुट से अधिक की अत्याधुनिक मैन्युफैक्चरिंग क्षमता के साथ कंपनी कॉरपोरेट ऑफिस, स्टार्ट-अप्स, को-वर्किंग स्पेस, कॉलेज और विश्वविद्यालयों के लिए उच्च गुणवत्ता के फर्नीचर समाधान उपलब्ध कराती है।

उन्होंने कहा कि कंपनी की नई रेंज में एकॉस्टिक पॉड्स, मॉड्यूलर वर्कस्टेशन, टेक्नोलॉजी से जुड़े क्लासरूम सिस्टम और एडवांस लम्बर सपोर्ट वाली एर्गोनोमिक सीटिंग शामिल है। आधुनिक डिजाइन, बायोफिलिक एलिमेंट्स, न्यूट्रल कलर पैलेट और केबल मैनेजमेंट जैसी विशेषताएं इसकी पहचान है।

सस्टेनेबिलिटी फेदरलाइट की प्रमुख प्राथमिकता है। कंपनी 3 मेगावाट रूफटॉप सोलर से संचालित प्लांट्स, रिस्पॉन्सिबली सोर्स्ड मटीरियल्स और लो-एमिशन फिनिश का उपयोग करती है। इसके साथ ही पुराना फर्नीचर इकट्ठा कर उसे पुन. उपयोग और रिसाइक्लिंग के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण में योगदान दिया जाता है।

मोहाली एक्सपीरियंस सेंटर के माध्यम से फेदरलाइट ने चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी, आईएसबी मोहाली, प्लाक्षा यूनिवर्सिटी, पंजाब यूनिवर्सिटी, आईआईटी रोपड़ और आईआईटी रुड़की जैसे प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थानों के साथ अपनी मजबूत भागीदारी को और आगे बढ़ाया है। इसके अलावा कंपनी ने टेक महिंद्रा, टीटेक इंडिया और क्वार्कसिटी इंडिया जैसी प्रमुख कॉर्पोरेट संस्थाओं के साथ भी काम किया है।