वंचित बच्चों की शिक्षा और उज्ज्वल भविष्य के लिए समाज से सहयोग मांगा
दीपक सिंह /जीरकपुर
तथास्तु चैरिटेबल सोसाइटी एवं तथास्तु वूमेन एम्पावरमेंट विंग की ओर से गत दिवस गार्डन बैंक्वेट हॉल, ज़िरकपुर (ढकोली) में दिवाली कार्निवल 2026 का भव्य आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम उत्साह, उमंग, सांस्कृतिक रंगों और सामाजिक सेवा की भावना से परिपूर्ण रहा।
इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य वंचित एवं जरूरतमंद बच्चों की शिक्षा, प्रतिभा को प्रोत्साहन तथा उनके उज्ज्वल भविष्य के निर्माण के लिए समाज के अधिक से अधिक लोगों को एक मंच पर जोड़ना था। कार्यक्रम में शहर एवं आसपास के गणमान्य अतिथियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, मीडिया प्रतिनिधियों, कलाकारों, अभिभावकों और बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम में अनेक प्रतिष्ठित व्यक्तियों ने अपनी उपस्थिति से आयोजन की शोभा बढ़ाई। इनमें प्रमुख रूप से श्री अनुभव सावनी एडिशनल डिप्टी कुलेक्टर, श्री आदित्य सरवन, दुबई, –मुकेश गांधी – एडवोकेट, डेराबस्सी, श्री सरवन मदान – समाजसेवी, श्री भारद्वाज, श्री निशांत शर्मा – राष्ट्रीय अध्यक्ष, शिव सेना हिंद, खरड़, स्वामी शंकरानंद गिरि जी – श्री काली माता मंदिर, पटियाला,श्री नितेश विज, श्रीमती अनुराधा आनंद एवं श्री जतिंदर आनंद पार्षद, मोहाली, श्रीमती जस्मेर कौर बैदवान – अध्यक्ष, एवरग्रीन वैल्फेयर एसोसिएशन , सेक्टर 70, मोहाली, श्रीमती किरण वर्मा,श्रीमती संतोष बसरा एवं श्री दिलजिंदर बसरा, डॉ. बीनू राव – समाजसेवी .
सभी अतिथियों ने बच्चों को आशीर्वाद दिया और उनके आत्मविश्वास, प्रतिभा एवं उत्साह की सराहना की। इस भव्य आयोजन को सफल बनाने में तथास्तु परिवार की पूरी टीम का महत्वपूर्ण योगदान रहा, जिनमें डॉ. सरबजीत कौर , डॉ. रेणु सरवन, श्रीमती निशा नेहल, श्रीमती लक्की रावल, श्रीमती दविंदरजीत कौर शामिल हैं.