Monday, 02 November 2026
Breaking News
फिल्म 'पीड़ (दर्द-ए-दिल)' संवेदनहीनता पर आधारित दिल दहला देने वाली कहानी, की स्क्रीनिंग में पहुंचे कई दिग्गज आईटीबीपी की परिवहन वाहिनी के सतर्कता जागरूकता सप्ताह में विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित शारदा सर्वहितकारी मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल द्वारा सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती पर रन फॉर यूनिटी आयोजित सीबीएम ने प्रशासक के समक्ष व्यापारियों के प्रमुख मुद्दे उठाए पीजीआईएमईआर में आठ घंटे में ब्लैडर कैंसर की तीन जटिल सर्जरी हसीना के फरार करीबी हनीफ को मौत की सजा मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री ने सड़क दुर्घटना में पांच लोगों की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया इतिहास से लेकर सीमा तक: एनसीसी कैडेटों ने सीखे साहस, बलिदान और नेतृत्व के पाठ सतर्कता सप्ताह के दौरान स्कूल में भाषण प्रतियोगिता का आयोजन हरियाणा के राज्यपाल ने सतीश कुमार को हरियाणा लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष पद की दिलाई शपथ
व्यापार Trending

वोल्वो ने चंडीगढ़ में अपनी बोर्न-इलेक्ट्रिक कार सी40 रिचार्ज को प्रदर्शित किया

Read in:Hindi

फेस2न्यूज/चण्डीगढ़

वोल्वो कार इंडिया ने शनिवार  चंडीगढ़ में अपनी इलेक्ट्रिक कार-सी 40 रिचार्ज को कृष्णा वोल्वो चंडीगढ़ में प्रदर्शित किया। वोल्वो कार की सेफ्टी और लग्जरी सी40 रिचार्ज का एक अभिन्न अंग हैं जो कि ग्राहकों को बेहद पसंद आएंगे। बहुप्रतीक्षित सी40 रिचार्ज 61,25,000 रुपये की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत पर उपलब्ध है।

सी40 रिचार्ज के लिए बुकिंग विशेष रूप से ऑनलाइन ही होगी और इसको वोल्वो कार इंडिया वेबसाइट पर भी बुक किया जा सकता है। यह भारत में वोल्वो की दूसरी ईवी है और इसे बेंगलुरु, कर्नाटक के होसाकोटे में कंपनी के प्लांट में असेंबल किया जाएगा और यह 11 किलोवाट चार्जर के साथ आती है। 

(SUBHEAD)इस मौके पर श्री सुमित पासी, डीलर प्रिंसिपल, कृष्णा ऑटो सेल्स ने कहा कि ‘‘हमारे सभी ग्राहक सी40 रिचार्ज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं और आज उनके लिए इस कार को पेश करना वास्तव में खुशी की बात है।

हम ग्राहकों को इसकी डिलीवरी करने के लिए उत्सुक और पूरी तरह से तैयार हैं।

सी40 रिचार्ज में कई ऐसे फीचर्स दिए गए हैं जो कि इसे एक यादगार ड्राइविंग अनुभव में बदलते हैं।

0 Comments