दीपक सिंह/ जीरकपुर
चड्ढा क्रिएटिव आर्ट्स 13 नवंबर को प्लेटिनम बैंक्वेट हॉल, पटियाला रोड, जीरकपुर में एक मेगा सिंगिंग इवेंट का आयोजन करेगा। कार्यक्रम दोपहर 2:30 बजे ठीक शुरू होगा और प्रवेश केवल निमंत्रण पत्र से ही होगा।
इस कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण कादर खान, गोविंदा, शशि कपूर और राज कपूर के डुप्लीकेट हमशक्ल कलाकार होंगे, जो अपनी मिमिक्री और कॉमेडी से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करेंगे।
इस अवसर पर चंडीगढ़ संगीत नाटक अकादमी की चेयरपर्सन डॉ. सुखमिंदर कौर बराड़ मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगी।
विशिष्ट अतिथि के रूप में क्विज मास्टर किशोर कुमार शर्मा, कर्नल बी.के. शर्मा – गायक व निर्देशक एसएमपीजी, संगीत निर्देशक संतोष कटारिया, सूफी गायक जगजीत वडाली, सेवानिवृत्त एसपी पंजाब पुलिस हरि ओम शर्मा, डीएसपी पटियाला प्रमोद कुमार और अशोक खुराना उपस्थित रहेंगे।
शहर में क्या, कब और कहाँ?
Trending
दीपक सिंह/ जीरकपुर