Thursday, 24 September 2026
Breaking News
किसी नेता की इंतज़ार में कल्पा का 'सुसाइड प्वाइंट' एक मकबूल गीत जो मेरी समझ से बाहर है भारतीय पद्म विभूषण सम्मान 2026-27 से सम्मानित हुए डॉ. अतुल मलिकराम  "वंदे मातरम्" के 150 वर्ष, विद्या भारती के विद्यालयों में राष्ट्रभक्ति के स्वरों से गूँज रहा विद्यालय परिसर  पावन दशलक्षण पर्व के अंतर्गत उत्तम त्याग लक्षण की श्रद्धापूर्वक आराधना की गई 7वां रमा अत्रे विमेंस क्रिकेट टूर्नामेंट 29 सितंबर से चंडीगढ़ में उत्तम तप लक्षण पर श्रद्धा और संयम की आराधना सुनहरे गीत-सुनहरी यादें’ से सजी संगीत की यादगार शाम एसुस ने भारत में अपना पहला पेगासस हाइब्रिड स्टोर लॉन्च करके चंडीगढ़ में अपनी रिटेल उपस्थिति को मज़बूत किया “501 गणेश बीड़ी” मामले में पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया
चंडीगढ़ Trending

हिमाचल पुलिस के विश्वविख्यात आर्केस्ट्रा हारमनी ऑफ़ द पाइंस की संगीतमय प्रस्तुति ने सभी को झूमने को मजबूर कर दिया

Read in:Hindi

हिमाचल प्रदेश को देवी-देवताओं व वीर शहीदों की भूमि के तौर पर याद करते हुए गौरव का अहसास कराया अनुराग ठाकुर ने

(MOREPIC1)(MOREPIC2)  फेस2न्यूज/चण्डीगढ़ :

हिमाचल महासभा, चण्डीगढ़ द्वारा हिमाचल दिवस के उपलक्ष्य में एक भव्य सांस्कृतिक संध्या मेलोडीज़ ऑफ़ माउंटेंस का आयोजन टैगोर थिएटर में किया गया जिसमें सांसद ओर पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर मुख्य अतिथि एवं सांसद सतनाम सिंह संधू, भाजपा के हिमाचल प्रदेश के प्रभारी संजय टंडन, स्थानीय बीजेपी अध्यक्ष जितेंद्र मल्होत्रा व कांग्रेस प्रधान एचएस लक्की विशेष अतिथि थे।

इस अवसर पर हिमाचल पुलिस के विश्वविख्यात आर्केस्ट्रा हारमनी ऑफ़ द पाइंस ने संगीतमय प्रस्तुति दी, जिसका सभी को उत्सुकता से इन्तजार था। इसके तहत विभिन्न हिंदी व हिमाचली गानों को प्रस्तुत किया गया जिस पर सभी झूमने को मजबूर हो गए।

इस अवसर पर हिमाचली लोकनृत्य नाटी और झमाकड़ा को चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के विद्यार्थियों ने प्रस्तुत किया।

अनुराग ठाकुर ने इस मौके पर हिमाचल वासियों को हिमाचल दिवस की शुभकामनाएं देते हुए प्रदेश को देवी-देवताओं व वीर शहीदों की भूमि के तौर पर याद करते हुए गौरव का अहसास कराया।