Sunday, 27 September 2026
Breaking News
*नमो मैराथन में फरीदाबाद की धरती से नशे के खिलाफ आज हरियाणा की बुलंद आवाज उठी है : मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी टैगोर थिएटर में बिखरे बॉलीवुड मेलोडीज़ के रंग: 'सुरीला सफ़र-30' में गूंजी लता जी की यादें पंजाब सरकार नौकरियों पर श्वेत पत्र जारी कर बताए पांच साल में कितने युवाओं को रोजगार दिया : मुख्यमंत्री नायब सैनी सभी राज्यों को 28 सितंबर को विश्व रेबीज दिवस मनाने के लिए परामर्श दशलक्षण पर्व के दसवें दिन उत्तम त्याग धर्म की हुई आराधना बरनाला-संगरूर मार्ग पर गुज़रती हरिगढ़ नहर से मिला अज्ञात युवती का शव डॉ. राजेश कुमार महाजन तीसरी बार पंजाब विश्वविद्यालय के सीनेटर चुने गए राष्ट्रीय गीत "वंदे मातरम्" की 150वीं वर्षगाँठ मनायी  वंदे मातरम् का शंखनाद: स्वर में एकता, हृदय में राष्ट्रभक्ति  दशलक्षण पर्व में श्रद्धालुओं ने सांसारिक परिग्रह, मोह एवं आसक्ति से दूर रहते हुए आत्मा की ओर उन्मुख होने का संकल्प लिया
चर्चा Trending

महाशिवरात्रि महोत्सव पर विधिविधान से किया पूजन व विशाल भंडारा

Read in:Hindi

हरीश शर्मा /चंडीगढ़

प्राचीन शिव मंदिर, आस्था नर्सरी , हल्लो माजरा से पंचकुला मुख्य मार्ग पर स्थित हैरिटेज गार्डन के साथ महाशिवरात्रि महोत्सव पर पूजन व भंडारा बड़े हर्षोल्लास व विधिविधान से किया गया।

इस सुअवसर पर मंदिर के महाप्रबंधक बाबा यशपाल शर्मा ने बताया कि 33वें वार्षिक महाशिवरात्रि पर भारतीय संस्कृति, परंपरागत व धार्मिक अनुष्ठान के तहत रात्रि चहार पहार की पूजन व शिवलिंग जलाभिषेक किया गया, जिसमें शिव व महाशक्ति के साथ श्री गणेश सपरिवार व कार्तिके, नंदी के साथ नौ गणों की भी विधि विधान के साथ जलाभिषेक व उपासना की गई।

उन्होंने बताया कि यह महोत्सव सभी मिलजुल कर बड़ी आस्था से मनाते हैं। मंदिर के संचालक राजन शर्मा, उर्वशी ने बताया कि यह परंपरा माता-पिता से आजतक निर्वाह की जा रही है। जहां हवन सुबह 9.30 बजे बड़े विधिविधान से मंत्रोच्चार के साथ किया गया।

समाजसेवी हरीश शर्मा ने बताया कि हवन की पूर्णाहुति के तत्पश्चात् विशाल भंडारा दोपहर 12 बजे से सायं तक आयोजित किया गया। दूरदराज़ से लोगों ने परिवार सहित बड़े उत्साह के साथ शिवलिंग भोले बाबा के सपरिवार दर्शन कर आशिर्वाद लिया और अमृतमय प्रसाद भंडारे में हलवा, आलू-छोले पूरी व कद्दू व कड़ी- चावाल का प्रसाद को भक्तों ने सपरिवार बडी श्रद्धा के साथ ग्रहण किया। इस अवसर पर एलआईसी के अभिकर्ताओं गुरविंदर कौर, राजीव शर्मा, मौर्य, विजय, शुक्ला आदि
व ऑफिस कर्मचारियों ने भी बड़ी आस्था के साथ महाशिवरात्रि के भंडारे वितरण में सहयोग दिया।