Sunday, 26 July 2026
Breaking News
क्या अब धर्मपुर में भी किसी की जान जाने का इंतज़ार है? टी.एस.एम. स्पोर्ट्स चंडीगढ़ विजयी और रनर-अप करनाल नरवाल क्रिकेट अकादमी सफाई सेवकों पर हुए लाठीचार्ज से महिला आयोग ने मांगी रिपोर्ट वरिष्ठ नागरिक ने गमाडा के हाउसिंग प्रोजेक्ट में अनियमितताओं पर पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट से स्वतः संज्ञान लेने की मांग की एनडीपीएस मामले में पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट से आरोपी को नियमित जमानत असम में भूमि आंदोलन पर कार्रवाई की गूंज दुनिया तक आगरा में गूंजेगा सामाजिक न्याय का स्वर, छत्रपति शाहूजी महाराज जयंती पर जुटेंगे देशभर के प्रबुद्धजन: राजबीर सिंह भारतीय 25 जुलाई को दिल्ली में शहीद ऊधम सिंह जी की आदमकद प्रतिमा के अनावरण समारोह में शामिल होने की तैयारियां जोरों पर बरनाला के पास बदमाशों द्वारा फायरिंग, 2 शूटर काबू विश्व कराओके दिवस पर दिव्य कराओके सिंगिंग ग्रुप ने सजाई सुरों की महफ़िल
पंजाब Trending

प्यार में धोखा खाए युवक ने अपनी जीवन लीला खत्म की

Read in:Hindi

(MOREPIC1)पिंकी सैनी/ डेरा बस्सी

गुलाबगढ़ रोड पर फांसी प्यार में धोखा खाए 25 वर्षीय युवक हरप्रीत सिंह जवाहरपुर निवासी ने फंदा लगा कर आत्महत्या कर लीकर ली। हरप्रीत सिंह गुलाबगढ़ रोड पर वाटर फिल्टर की दुकान चलाता था।

बीती रात उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम आईडी पर एक लड़की से ब्रेकअप होने की पोस्ट शेयर की थी, जिसके बाद सुबह उनका शव उनकी दुकान के पास ही एक दुकान की तीसरी मंजिल पर लटका मिला। सुबह साढ़े सात बजे लोगों ने उसका शव एक इमारत की तीसरी मंजिल पर रस्सी से लटका देखा और मामले की सूचना पुलिस को दी।

मृतक ने इमारत की तीसरी मंजिल पर पानी की टंकी से रस्सी बांधकर फांसी लगा ली। उसके पास से मिले सुसाइड नोट में उसने एक लड़की से अपने प्यार का इजहार किया और कहा कि अगर वह उससे नहीं मिली तो वह जिंदा नहीं रहेगा। लड़की को संबोधित करते हुए उसने कहा कि अब वह अपना वादा पूरा कर रहा है। मृतक के मित्रों ने बताया कि पिछले दो महीनों से वह अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर दुखद पोस्ट शेयर कर रहा था, जिससे ऐसा प्रतीत हो रहा था कि वह प्यार में असफल हो गया है।

थाना सदर प्रमुख इंस्पेक्टर मनदीप सिंह ने बताया कि सूचना मिलने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाकर वारिसों को सौंप दिया गया है। मृतक के दो अन्य भाई भी हैं। पुलिस जांच कर रही है।