Tuesday, 24 November 2026
Breaking News
इंटरनेशनल वर्कप्लेस ग्रुप ने अंबाला के गैलेक्सी मॉल में खोला नया रीजस सेंटर प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने आउटसोर्सिंग कर्मचारियों की समस्याओं के सकारात्मक समाधान का दिया आश्वासन प्रेम गर्ग पूरे बनिया समाज से सार्वजनिक रूप से माफी मांगें, अन्यथा कानूनी कार्रवाई करेंगे : विकास गुप्ता मैं आज का पत्रकार हूं कोर्टरूम से क्रिकेट मैदान तक: महिला अधिवक्ता रचेंगी इतिहास, दिसंबर में ट्राईसिटी में होगा ऑल इंडिया टूर्नामेंट प्रागज्योतिषपुर महोत्सव: साहित्य, इतिहास और संस्कृति पर मंथन मुख्यमंत्री ने हिमाचल प्रदेश को चिट्टा मुक्त बनाने के लिए उपायुक्तों और पुलिस अधीक्षकों को जमीनी स्तर पर कार्रवाई तेज करने के दिए निर्देश विद्यार्थियों के स्वागत के लिए व्हाइट कोट समारोह का आयोजन जी! हमें वेतन ही फजीहत करवाने का मिलता है  गोपाष्टमी पर मोरनी से मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने किया 'माटी वंदन अभियान' और 'नमो मोरनी मिशन' का शुभारंभ 
खेल Trending

एजी आडिट् के बैडमिटन मैं 7 मेडल के साथ शानदार जीत दीपक का ट्रिपल क्राउन

Read in:Hindi

(MOREPIC1)फेस2न्यूज/ गुवाहाटी

आईएडीएडी इंटर जोन बैडमिंटन टूर्नामेंट 19 से 23 नवंबर 2024 तक गुवाहाटी असम में आयोजित किया गया। टूर्नामेंट के दौरान पीएजी हरियाणा के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

पीएजी (ऑडिट) हरियाणा के दीपक सक्सेना ने टूर्नामेंट में 3 स्वर्ण पदक जीते जबकि सरगुन अरोड़ा ने 2 स्वर्ण पदक जीते, पुरुष एकल 50+ में दीपक सक्सेना ने अनुराग शर्मा (एजीयूपी) को 21-16, 21-11 से हराया। पुरुष युगल 50+ में दीपक सक्सेना और अनुराग शर्मा ने हिमांशु गोस्वामी और दास को 21-13,21-11 से हराया। मिश्रित युगल 50+ में दीपक सक्सेना और अनामिका ने अनुराग शर्मा और निशा (एजीयूपी) को 21-16,21-12 से हराया। पुरुष युगल 40+ में पंकज नथुरिया और मनीष (एजी हरियाणा) पुरुष एकल में (एजी हरियाणा) के रवि ने कार्तिक जिंदल (एजीएचपी) को 21-16,21-18 से हराया। (एजी हरियाणा) की सरगुन अरोड़ा ने महिला एकल 55+ 2 मिश्रित युगल 55+ स्पर्धा में 2 स्वर्ण पदक जीते।

टूर्नामेंट में एजी हरियाणा की टीम ने 7 स्वर्ण पदक और 1 रजत पदक जीता। इस टूर्नामेंट के विजेता/उपविजेता ऑल इंडिया मास्टर्स नेशनल चैंपियनशिप 2025 में भाग लेंगे, जो 18 से 23 मार्च 2025 तक गोवा में आयोजित की जाएगी। टीम के मैनेजर रोशन सिंह ने टीम की जीतने पर बधाई दी ।

आईएडीएडी इंटर जोनल बैडमिंटन: दीपक सक्सेना को 3 स्वर्ण, सरगुन अरोड़ा को 2 स्वर्ण, पंकज और रवि को 1-1 स्वर्ण

0 Comments