Thursday, 25 June 2026
Breaking News
अंबुवाची मेला और माँ कामाख्या: प्रकृति, शक्ति और आस्था का अद्भुत संगम चौपाल एप्प पर हरदीप फ़िल्म्स एंटरटेनमेंट यूके की ताज़ा प्रस्तुति फ्लैटमेट्स ने मचाया धमाल स्वर्गीय ओम प्रकाश गोयल मेमोरियल सीनियर महिला डे नाइट ट्वेंटी-20 कैश प्राइज़ क्रिकेट टूर्नामेंट का पहला संस्करण 3 जुलाई से लोकतंत्र भारत की आत्मा और पहचान : घनश्याम दास अरोड़ा नेक्टर केमिकल फैक्ट्री की भूमिगत पाइपलाइन टूटी, लापरवाही आई सामने, नगरपरिषद के पास रिकॉर्ड तक नहीं रामायण कुशवाहा प्रदेश महासचिव ने रमेश कुमार राजभर को शहीद उधम सिंह जिला का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया विश्व संगीत दिवस पर सजा सुरों का उत्सव, कलाकारों ने बिखेरा संगीत का जादू कमांडेंट कमल सिसोदिया ने अधिकारियों एवं जवानों को योगासन, प्राणायाम तथा माइंड योग का अभ्यास कराया राहुल देव बरमन को समर्पित संगीतमयी शाम 28 जून को गवर्नमेंट कॉलेज ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस उत्साह के साथ मनाया
शहर में क्या, कब और कहाँ? Trending

महान गायक-अभिनेता किशोर कुमार की पुण्य तिथि पर संगीतमयी संध्या-आये तुम याद हमें-का आयोजन 13 अक्तूबर को

Read in:Hindi

(MOREPIC1)दीपक सिंह /चण्डीगढ़ :

महान गायक-अभिनेता किशोर कुमार की पुण्य तिथि 13 अक्तूबर को आती है। इस अवसर पर उन्हें श्रद्धांजलि के तौर पर सुर-सरगम कला मंच, चण्डीगढ़ की ओर से एक संगीतमयी संध्या-आये तुम याद हमें-का आयोजन किया जाएगा। आयोजक संस्था के ऑर्गेनाइजिंग सेक्रेटरी किशोर कुमार शर्मा (क्विज़ मास्टर) ने जानकारी दी कि कार्यक्रम गवर्नमेंट आर्ट गैलरी, सैक्टर 10 में 13 अक्तूबर को शाम 4.30 बजे से होगा।

इस संध्या में महान गायक मोहम्मद रफ़ी और मुकेश के भी गीत प्रस्तुत किए जाएंगे। इस कार्यक्रम में आकाशवाणी, चण्डीगढ़ से रमेश कपूर और 2012 के जी टीवी के सारेगामा की फाइनलिस्ट और 2013-14 में दूरदर्शन पर प्रसारित हुए हुए देश की आवाज कांटेस्ट की विजेता कुमारी किरण सचदेव इस कार्यक्रम में विशेष अतिथि के तौर पर शामिल होंगी और दो गीत भी पेश करेंगी।

कार्यक्रम के दौरान दर्शकों के लिए फिल्मी क्विज भी भी आयोजित की जाएगी और हर ठीक उत्तर पर एक ईनाम भी दिया जाएगा। इसी कार्यक्रम में भारतीय सिनेमा पर एक डाक टिकट प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी।