Monday, 12 October 2026
Breaking News
भारत के मीडिया जगत को चाहिए एक समावेशी और सशक्त प्रेस काउंसिल श्री दिगंबर जैन मंदिर में णमोकार मंत्र पाठ एवं भक्तामर दीपार्चना का आयोजन घरेलू दुकानों पर कार्रवाई के फैसले के खिलाफ पुनर्विचार याचिका दाखिल करे चंडीगढ़ प्रशासन : कृष्ण लाल समाजवाद के अग्रदूत थे महाराजा अग्रसेन महाराज  भगवान वाल्मीकि रामतीर्थ, अमृतसर से चंडीगढ़ पहुंची प्रथम ज्योति, सेक्टर 49-A की रामलीला कमेटी ने किया स्वागत राज नागपाल एक बार फिर सर्वसम्मति से ऑल इंडिया राजीव मेमोरियल सोसाइटी के अध्यक्ष चुने गए महाकाल की पवित्र नगरी उज्जैन के महापौर मुकेश टटवाल का राम दरबार में भव्य स्वागत पंचकूला में पहली बार सजेगा ऐतिहासिक गरबा-डांडिया का महा-पंडाल पंजाब विवि के पूर्व रशियन विभागाध्यक्ष डॉ. पंकज मालवीय द्वारा रशियन में अनुदित तीन पुस्तकों का विमोचन प्रभु श्री राम कथा सुनना और सुनाना पूर्व निश्चित होता है और ये अवसर सौभाग्य से ही प्राप्त होता है : आचार्य पंडित ईश्वर चंद्र शास्त्री जी
पंजाब Trending

अबोहर में 13 जून को ओबीसी महासम्मेलन रैली

हरियाणा के कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने आप सरकार पर तीखे राजनीतिक हमले किए और दावा किया कि पंजाब की शुरूआत अबोहर से हो चुकी है, जहां भाजपा ने निकाय चुनाव में शानदार प्रदर्शन करते हुए 28 सीटें जीतकर पूर्ण बहुमत हासिल किया है।

कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने कहा कि वे पिछले कुछ दिनों से लगातार अबोहर, बल्लूआना, जलालाबाद और फाजिल्का क्षेत्र के गांवों का दौरा कर लोगों से मिल रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि ग्रामीण इलाकों के लोग मौजूदा आम आदमी पार्टी की सरकार से बेहद त्रस्त हैं, क्योंकि पंजाब में नशा लगातार पैर पसार रहा है।

गंगवा ने कहा कि पंजाब सरकार ने चुनाव से पहले जो बड़े-बड़े वादे किए थे, वह अपने एक भी वादे पर खरी नहीं उतरी है, जिससे जनता में भारी खफा है। गंगवा ने बताया कि 13 जून की इस ऐतिहासिक अबोहर रैली में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के अलावा कई बड़े चेहरे शामिल होने जा रहे हैं, जिनमें मुख्य रूप से पंजाब भाजपा प्रदेशाध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष एवं दिग्गज भाजपा नेता सुनील जाखड़ के अलावा हरियाणा सरकार के कई कैबिनेट मंत्री, विधायक और पंजाब-हरियाणा के वरिष्ठ पदाधिकारी रैली को संबोधित करेंगे।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि गृहमंत्री अमित शाह ने जो वादा पंजाब की जनता से किया है, उस पर लोगों को अटूट विश्वास है। भाजपा सरकार बनते ही पंजाब को नशा मुक्त करने के लिए सबसे पहला और बड़ा कदम उठाया जाएगा। उन्होंने अबोहर, फाजिल्का, बल्लुआना, जलालाबाद और आसपास के तमाम क्षेत्रों से लोगों से अपील की है कि वे 13 जून को होने वाली इस रैली में रिकॉर्ड संख्या में पहुंचकर इसे सफल बनाएं। इस मौके पर विधायक संदीप जाखड़ और पूर्व चेयरमैन संजीव वर्मा भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

0 Comments