Monday, 13 July 2026
Breaking News
नीट पेपर लीक से लाखों युवाओं के सपने हुए चकनाचूरः मुख्यमंत्री गढ़वाल महिला विकास संगठन चंडीगढ़ द्वारा पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित सिंगिंग सोल’स द्वारा संगीतमय कार्यक्रम मेमरीज़ ऑफ रफ़ी साहेब आयोजित श्री दिगम्बर जैन मंदिर में श्रद्धा एवं भक्ति के साथ संपन्न हुआ श्री णमोकार महामंत्र पाठ एवं श्री भक्तामर दीपार्चना पीर मुच्छल्ला में एल'मोरा ज्वेलर्स ने खोला का आधुनिक शोरूम  भारतीय जीवन बीमा निगम की दो दिवसीय नॉर्थ ज़ोन बैडमिंटन और टेबल टेनिस प्रतियोगिता 15 जुलाई से पूर्व राज्यपाल के बरनाला निवास पर हुई पंजाबी फिल्म "सतलुज" की स्क्रीनिंग श्री महावीर मन्दिर मुनि सभा ने गुलाब चंद कटारिया को श्री 108 मुनि गौरवानन्द गिरि जी महाराज की 39वीं पुण्य बरसी समारोह का निमंत्रण दिया हरियाणा की करनाल नरवाल क्रिकेट एकेडमी ने अपने 2 लीग मैच आसानी से जीते ताइक्वांडो चैंपियनशिप: आयशा कौर ने जीता सिल्वर मेडल, कोच सीमा को मिली बेस्ट टीम ट्रॉफी
चंडीगढ़ Trending

मेयर सौरभ जोशी ने किया 19 वर्षीय प्राची की पलेठी पुस्तक ईस्ट डायरेक्शन का विमोचन

Read in:Hindi

फेस2न्यूज/ चंडीगढ़

चंडीगढ़ के युवा मेयर सौरभ जोशी ने रविवार को चिटकारा यूनिवर्सिटी की बीए प्रथम वर्ष की छात्रा 19 वर्षीय प्राची शर्मा की पहली पुस्तक का विमोचन सैक्टर 43 के होटल पार्क ग्रैंड में एक विशेष समारोह के दौरान किया। इस मौके पर सौरभ जोशी ने प्राची और उनके अभिभावकों को बधाई देते हुए, लेखिका के प्रथम प्रयास को सराहा।

(MOREPIC1) उन्होंने कहा कि प्राची ने जिस टॉपिक मेंटल हैल्थ को चुना, वह सराहनीय है और उम्मीद करता हूं कि भविष्य में भी वह अपनी लेखन कला को जारी रखेंगी। सौरभ जोशी ने कहा क कि वह भी एक जमाना था जब परिवारों में संवाद होता था, परंतु अब तो परिवार एक छत के नीचे बैठे भी हों तो सभी के साथ में मोबाइल होता है और संवाद खत्म हो गया है।

क्या कहा लेखिका प्राची शर्मा ने

इस अवसर पर प्राची ने बताया कि उसने मेंटल हैल्थ विषय को इसलिए चुना क्योंकि जब एक दुर्घटना में उसका आपरेशन हुआ तो उस दौरान जो उसके विचार थे, को उसने अपने शब्दों में पिरोया और इसेे एक किताब का रूप दिया। एक सवाल के जवाब में उसने बताया कि उसकी नई किताब इसी साल मार्च में आएगी और वह अपना करिअर भी लेखन में ही देखतीं हैं।