Friday, 11 September 2026
Breaking News
एंटी-स्ट्रेस सेमिनार ने जीसीसीबीए 50 के छात्रों को सिखाए तनाव दूर करने के आसान तरीके मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की भेंट, अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह मां मनसा देवी निष्काम सेवक संघ ने लगाया 12वां ब्लड डोनेशन कैम्प मनोज धीमान की हिंदी की दो और फिक्शन पुस्तकें प्रकाशित m‘राज़ की बात’ और ‘महामानव’ के प्रकाशन के साथ हिंदी में प्रकाशित पुस्तकों की संख्या दस हुई पौड़ी गढ़वाल एकता मंच के महिला प्रकोष्ठ ने किया रामायण पाठ का आयोजन शिक्षा में उत्कृष्ट नेतृत्व के लिए इंदु बब्बर राज्य पुरस्कार से सम्मानित आचार्य देवों भवा 2026 में चंडीगढ़ से पहुंचे डॉ. अमनदीप सिंह को ज्योतिष एवं अंकशास्त्र के क्षेत्र में विशेष सम्मान 1965 के भारत-पाक युद्ध की दास्तां, जब फाजिल्का क्षेत्र खाली हो गया था संत विनोबा भावे सम्मान-2026 समारोह में साहित्य, पत्रकारिता एवं समाजसेवा की विभूतियाँ सम्मानित उत्तराखंड भ्रातृ संगठन का भव्य लाइट एंड साउंड शो और श्रीकृष्ण बाल लीलाओं का सफल मंचन
चर्चा Trending

रक्षाबंधन पर 32 फुट के वीर हनुमान जी को बांधी सवा 11 फीट से अधिक लंबी इको फ्रेंडली राखी

Read in:Hindi

चण्डीगढ़ : श्री हनुमंत धाम सेक्टर 40 बी में बहनों ने अपने भाई वीर हनुमान जी को 11 ¼ फुट से अधिक लंबी राखी बांधी। इस राखी को विशेष रूप से तैयार किया गया है। यह राखी इको फ्रेंडली राखी है।

इस उपलक्ष पर प्रधान श्रीमती नीना तिवारी ने कहा कि यह हमारी राखी पिछले 15 दिनों से बहने मिलजुल कर तैयार कर रही थी तथा यह एक इको फ्रेंडली राखी है। इस राखी को बनाने में गता, थर्माकोल, गोटा किनारी, कागज इत्यादि इको फ्रेंडली चीजों का इस्तेमाल किया गया है। बहनों ने वीर हनुमान जी से प्रार्थना की कि हमें हमारे सभी देशवासियों की रक्षा करें तथा उन्हें सुख सौभाग्य प्रदान करें।(SUBHEAD)

हिंदू धर्म में भाई-बहन के त्योहार राखी का विशेष महत्व है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, रक्षाबंधन में राखी बांधने से भाई की आयु लंबी होती है और सुख-सौभाग्य में वृद्धि होती हैं। वहीं इस दिन भाई अपनी बहनों को हर मुश्किल घड़ी में रक्षा करने का वचन देते हैं। जिसके कारण इस पावन पर्व का महत्व कहीं अधिक बढ़ जाता है। इस अवसर पर मौजूद मंच के सदस्य उषा सिंगला, सुदर्शन, पाल शर्मा, सरला, कुमुद, अलका जोशी, दीप्ति, कमलेश, दर्शना, उर्मिल, कंचन अंजू इत्यादि महिलाओं ने तथा अनेक भक्तों ने अपने वीर हनुमान जी को राखी बांधी।