Tuesday, 15 September 2026
Breaking News
अल्पसंख्यक वर्ग को इंसाफ दिलाने केन्द्र सरकार पूरी तरह से प्रयासरतः चेयरमैन बाबा रामदेव महाराज के अवतरण भादवा दूज पर राम दरबार में निकली भव्य शोभायात्रा दिगंबर जैन मंदिर सेक्टर-27 में सर्वसम्मति से धर्म बहादुर जैन दोबारा अध्यक्ष चुने गए देश के लिए सबसे खतरनाक हैं "दिमागी नक्सल" यानी सरकार से सवाल करने वाले मनीमाजरा सरकारी स्कूल में अशोक के पेड़ों की कटाई पर एनवायरनमेंट सोसायटी ऑफ इंडिया ने मांगी जांच गलत जानकारी देने वाले दो तहसीलदार के खिलाफ राजस्थान के कोटपूतली जिले के प्रागपुरा थाने में एफ आई आर दर्ज वो कॉलेज के दिन वो गुज़रे ज़माने........ चंडीगढ़  ग्रेन मार्केट, सेक्टर-26 में पेड पार्किंग टेंडर को अंतिम रूप देने पर हाईकोर्ट की रोक जीसीसीबीए-50 में सार्वभौमिक मानवीय मूल्य: व्यावसायिक नैतिकता की ओर एक यात्रा" कार्यशाला का समापन सत्र आयोजित भारत-पाक सरहद पर भारतीय मुसलमानों की देश भक्ति देख पाकिस्तानी हैरान
चंडीगढ़ Trending

महालेखाकार तृप्ति गुप्ता ने किया ध्वजारोहण

Read in:Hindi

(MOREPIC1)फेस2न्यूज /चंडीगढ़ 

कार्यालय महालेखाकार (ले. हक.) पंजाब एवं यू.टी. चंडीगढ़ में 77 वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। उक्त अवसर पर महालेखाकार, सुश्री तृप्ति गुप्ता द्वारा ध्वजारोहण किया गया। गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर कार्यालय में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

तृप्ति गुप्ता महालेखाकार ने सभी कर्मचारियों और अधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह दिन हमें भारत के गौरवपूर्ण इतिहास का याद दिलाता है।

इस अवसर पर भारत के संविधान पर क्विज प्रस्तुत किया गया जो हमें सिर्फ़ अपने संवैधानिक अधिकारों के प्रति नहीं बल्कि संवैधानिक दायित्वों के प्रति भी जागरूक रहने और सरहद की रक्षा करने वाले सैनिकों और अर्द्धसैनिक बलों के जवानों के योगदान को स्मरण करने की सीख देता है।

कार्यालय में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों/कर्मचारियों और बच्चों को महालेखाकार द्वारा पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम के अंत में सुखनंदन सभरवाल, उप- महालेखाकार (प्रशासन) व मनीषा तूर, उप- महालेखाकार (लेखा व पेंशन) द्वारा धन्यवाद ज्ञापन दिया गया।