Monday, 25 May 2026
Breaking News
सुमित जलवी बने टूर एंड ट्रेवल यूनियन के प्रधान रक्तरंजित दौर के बाद नॉर्थईस्ट में थमी पत्रकार हत्याएँ बीएसएफ ने किया सीमावर्ती क्षेत्र में 14 किलोमीटर लंबी साइकिल रैली का आयोजन तीन दिवसीय वार्षिक 17वां उर्स मेला दरगाह शरीफ बाकरपुर 27 मई से "कॉकरोच" का "इंटरनेशनल कनेक्शन" हिमाचल ​के राज्यपाल  ने भाखड़ा बांध का दौरा किया, बिजली उत्पादन के बुनियादी ढांचे की समीक्षा की सांसद साहनी ने पंजाब पर बढ़ते कर्ज, लंबित डीए एवं कॉलेजों को ग्रांट-इन-एड जारी न होने पर चिंता जताई 'कॉकरोच जनता पार्टी' का गठन, बधाई राज काकड़ा की पहली पुस्तक ‘पैंडा: इश्क-ए-मजाज़ी से इश्क-ए-हकीकी तक’ का  लोकार्पण आक्रोषः बरनाला रहा पूर्ण बंद 
हरियाणा Trending

परियोजना की जानकारी लेने के लिए पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में अधिकारियों से मिल सकेंगे विधायक

Read in:Hindi

चंडीगढ़, फेस2न्यूज:
हरियाणा में यदि कोई विधायक किसी विकास परियोजना के बारे में कोई जानकारी प्राप्त करना चाहता है, तो वह पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में संबंधित अधिकारी से मिलकर अपेक्षित जानकारी प्राप्त कर सकता है। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने हाल ही में हरियाणा विधान सत्र के दौरान इस सम्बन्ध में आश्वासन दिया था।
मुख्य सचिव द्वारा एक पत्र जारी किया गया है। पत्र में कहा गया है कि, हालांकि, विधायक अधिकारियों की बैठक की अध्यक्षता नहीं कर सकते। इसके अलावा, उप-मंडल में आने वाले विधानसभा क्षेत्रों से संबंधित सभी विधायकों को उस उप-मंडल में उपायुक्त की अध्यक्षता में होने वाले ‘खुले दरबार’ के बारे में उन्हें ‘आमंत्रित’ करने की बजाय केवल सूचित किया जाएगा।