Saturday, 10 October 2026
Breaking News
पंचकूला में पहली बार सजेगा ऐतिहासिक गरबा-डांडिया का महा-पंडाल पंजाब विवि के पूर्व रशियन विभागाध्यक्ष डॉ. पंकज मालवीय द्वारा रशियन में अनुदित तीन पुस्तकों का विमोचन प्रभु श्री राम कथा सुनना और सुनाना पूर्व निश्चित होता है और ये अवसर सौभाग्य से ही प्राप्त होता है : आचार्य पंडित ईश्वर चंद्र शास्त्री जी 46वें भव्य रामलीला मंचन की तैयारियां पूरी, आधुनिक तकनीक और भव्य दृश्यों से सजेगा रामलीला मंच इंडियन स्कूल ऑफ बिजनेस के 25 साल पूरे; हर साल 250 स्कॉलरशिप देने और नेशनल रिसर्च प्लेटफॉर्म बनाने की घोषणा "नशा एवं टीबी मुक्त युवा" विषय पर आधारित एनएसएस सात-दिवसीय शिविर का समापन पुलिस वाले ने लड़की छेड़ी, क्या बड़ी बात है? प्राचीन कला केंद्र में कवियों ने बटोरी वाह वाही डिजिटल प्रौद्योगिकी और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के समावेश से अपनाकर सुशासन की दिशा में अग्रसर हिमाचल प्रदेश रामलीला मंचन एवं दशहरा महोत्सव की तैयारियां जोरों पर
हिमाचल Trending

धर्मशाला वन वृत्त में ट्रेकिंग के लिए प्रवेश और अन्य विविध शुल्क कम किए गए

Read in:Hindi

धर्मशाला, फेस2न्यूज:
वन विभाग के एक प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के निर्देशों के अनुसार धर्मशाला वन वृत्त ने त्रिउंड और अन्य ट्रेंिकंग मार्गों के लिए प्रवेश शुल्क और टेंटिंग शुल्क में 50 प्रतिशत की छूट प्रदान करने का निर्णय लिया है।
उन्होंने कहा कि वन विभाग द्वारा प्रवेश शुल्क दो सौ रुपये से कम कर 100 रुपये प्रति व्यक्ति प्रतिदिन किया गया है। जबकि दो व्यक्तियों के लिए प्रवेश शुल्क सहित टेंटिंग शुल्क 1100 रुपये से घटाकर 550 रुपये कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश विविध साहसिक गतिविधियां नियम, 2021 के तहत पर्यटन विभाग से मान्यता प्राप्त विविध साहसिक गतिविधियां संचालकों के पंजीकृत स्थानीय गाइडों से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा।
उन्होंने कहा कि इस निर्णय से पंजीकृत गाइडों को प्रोत्साहित करने के साथ-साथ क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ाने में भी मदद मिलेगी।

0 Comments