Tuesday, 29 September 2026
Breaking News
परिहास, उपहास और संवाद कबड्डी के मैच की ऑफिशिएटिंग में सुधार की ज़रूरत राजस्थान परिवार ट्राइसिटी की ‘चाय पर चर्चा’ में समाज की समस्याओं और भागीदारी पर मंथन 20वें एशियाई खेलों कें पदक विजेताओं को दी जाएगी 5.33 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशिः मुख्यमंत्री गोल्ड मेडल विजेता सुरुचि को मुख्यमंत्री और खेल मंत्री ने फ़ोन पर दी बधाई, -डीसी वर्षा खांगवाल ने किया सम्मानित ढकोली में ओआरसी सैनिक अकादमी ने चलाया पौधारोपण अभियान प्रॉपर्टी फेडरेशन, चण्डीगढ़ को मिला नया नेतृत्व : नरेश बंसल अध्यक्ष निर्वाचित *नमो मैराथन में फरीदाबाद की धरती से नशे के खिलाफ आज हरियाणा की बुलंद आवाज उठी है : मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी टैगोर थिएटर में बिखरे बॉलीवुड मेलोडीज़ के रंग: 'सुरीला सफ़र-30' में गूंजी लता जी की यादें पंजाब सरकार नौकरियों पर श्वेत पत्र जारी कर बताए पांच साल में कितने युवाओं को रोजगार दिया : मुख्यमंत्री नायब सैनी
हरियाणा Trending

शारीरिक शिक्षा और फाइन आर्टस के कुल 642 स्नातकोत्तर अध्यापकों के पदों का फाइनल परिणाम घोषित

Read in:Hindi

चण्डीगढ़, फेस2न्यूज:
हरियाणा लोक सेवा आयोग ने शारीरिक शिक्षा और फाइन आर्टस के कुल 642 स्नातकोत्तर अध्यापकों के पदों का फाइनल परिणाम घोषित किया है। इनमें शारीरिक शिक्षा के 388 तथा फाइन आर्टस के 254 उम्मीदवारों का चयन किया गया है। इनमें शारीरिक शिक्षा का एक अध्यापक मेवात कॉडर से संबंधित है।
आयोग के सचिव मुकेश कुमार आहुजा ने बताया कि फाइन आर्टस के 254 स्नातकोत्तर अध्यापकों का चयन हुआ है। उन्होंने कहा कि इसके साथ ही खनन अधिकारी के 12 पदों तथा सहायक खनन इंजिनियर के 4 पदों के लिए विषय ज्ञान परीक्षा का परिणाम भी घोषित किया है। इन दोनों पदों के लिए 22 अक्तूबर, 2023 को परीक्षा ली गई थी, जिनका साक्षात्कार की तिथि की घोषणा शीघ्र ही की जाएगी। आयोग ने उक्त परीक्षा परिणामों को तैयार करने में पूरी सावधानी बरती है परन्तु किसी भी प्रकार की गलती सुधार का अधिकार आयोग के पास सुरक्षित रहेगा।
इस संबंध में अधिक जानकारी आयोग की वेबसाइट http://hpsc.gov.in पर प्राप्त की जा सकती है। उन्होंने बताया कि आयोग द्वारा 19 विषयों के स्नातकोत्तर अध्यापकों के पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई है, जिनमें से 9 विषयों की प्रक्रिया पूर्ण कर ली है, जिसकी संस्तुति सरकार को भेज दी है। इनमें शेष 10 विषयों में से 9 विषयों की परीक्षा गत माह 30-31 दिसंबर को आयोजित की गई थी, जिनकी प्रक्रिया शीघ्र पूरी कर ली जाएगी। इसके साथ ही कंप्यूटर विषय के पीजीटी की परीक्षा कोर्ट केस होने के कारण नहीं ली जा सकी है।