Thursday, 26 November 2026
Breaking News
"मोटा भाई", छोटा भाई और पंजाब नूरा कुश्ती का शानदार और रोचक प्रदर्शन शारदा सर्वहितकारी मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थियों ने श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर लंगर का आयोजन किया राज्यपाल एवं यूटी चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने किया CRRID के कॉन्फ्रेंस हॉल का उद्घाटन  केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मिले राज्यसभा सांसद राजिंदर गुप्ता  इंटरनेशनल वर्कप्लेस ग्रुप ने अंबाला के गैलेक्सी मॉल में खोला नया रीजस सेंटर प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने आउटसोर्सिंग कर्मचारियों की समस्याओं के सकारात्मक समाधान का दिया आश्वासन प्रेम गर्ग पूरे बनिया समाज से सार्वजनिक रूप से माफी मांगें, अन्यथा कानूनी कार्रवाई करेंगे : विकास गुप्ता मैं आज का पत्रकार हूं कोर्टरूम से क्रिकेट मैदान तक: महिला अधिवक्ता रचेंगी इतिहास, दिसंबर में ट्राईसिटी में होगा ऑल इंडिया टूर्नामेंट
Religion Trending

दिल्ली अक्षरधाम मंदिर में 5 से 10 नवंबर तक आयोजित होगा भव्य दीपावली एवं अन्नकूट महोत्सव

राज सदोष /अबोहर

.देश की राजधानी नई दिल्ली स्थित प्रसिद्ध स्वामिनारायण अक्षरधाम मंदिर में इस वर्ष दीपावली एवं अन्नकूट महोत्सव का आयोजन 5 नवंबर से 10 नवंबर 2026 तक अत्यंत श्रद्धा और भव्यता के साथ किया जाएगा। परम पूज्य महंत स्वामी महाराज की पावन प्रेरणा से आयोजित हो रहे इस छह-दिवसीय महोत्सव को लेकर मंदिर परिसर में तैयारियां अंतिम चरण में हैं। इस खास अवसर पर मंदिर को रंगोली, रंग-बिरंगी पताकाओं, फूलों और दीपों से सजाया जा रहा है।

कार्यक्रम के संबंध में मंदिर के मुख्य प्रभारी संत पूज्य धर्मवत्सल दास स्वामी ने बताया कि “अक्षरधाम संस्थान के द्वारा पूरे विश्व में 1800 मंदिरों में प्रतिवर्ष दीपावली और अन्नकूट उत्सव बड़े ही भव्यता से मनाया जाता है। इस बार दिल्ली अक्षरधाम में भी यह उत्सव बड़े पैमाने पर मनाया जाएगा, इसके लिए हजारों की संख्या में स्वयंसेवक सेवा में जुटे हुए हैं।”

कार्यक्रम की रूपरेखा: गुरुवार, 5 नवंबर (गौवत्स एकादशी): प्रातः 10:00 बजे गौ माता के विशेष पूजन व आरती के साथ महोत्सव का शुभारम्भ। शुक्रवार, 6 नवंबर (धनतेरस): सायं 6:15 बजे सुख-समृद्धि की कामना हेतु श्री लक्ष्मी पूजन। शनिवार, 7 नवंबर (रूप चौदस): सायं 6:15 बजे रूप चौदस के दिन श्री हनुमान जी महाराज का पूजन। रविवार, 8 नवंबर (दीपावली एवं शारदा पूजन): प्रातः 10:00 से दोपहर 12:00 बजे तक पारंपरिक बही-खाता (शारदा) पूजन विधि। तत्पश्चात सायं 7:00 बजे मंदिर परिसर में अलौकिक दीपोत्सव का आयोजन। मंगलवार, 10 नवंबर (अन्नकूट उत्सव व गोवर्धन पूजन): प्रातः 11:00 बजे श्री गोवर्धन पूजन। दोपहर 12:00 बजे से सायं 6:30 बजे तक श्रद्धालुओं के लिए दिव्य अन्नकूट दर्शन।

महोत्सव का मुख्य आकर्षण 10 नवंबर को आयोजित होने वाला अन्नकूट दर्शन होगा, जिसमें ठाकुर जी के समक्ष भक्तों द्वारा तैयार किए गए 1,256 प्रकार के शुद्ध सात्विक एवं शाकाहारी व्यंजनों का महा भोग अर्पित किया जाएगा।

0 Comments