Friday, 16 October 2026
Breaking News
चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर लता मंगेशकर और जगजीत सिंह की याद में संगीत कार्यक्रम महफिल-ए-म्यूजिक का आयोजन 17 को सद्भावना कमेटी, पीयू कैंपस द्वारा 17 अक्टूबर को होगा 33वीं शाम मां के नाम जागरण का आयोजन जालंधर की विशाल तीर्थयात्रा में शामिल होंगे हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी  साईं मंदिर में बाबा के महासमाधि दिवस पर भक्तजनों ने स्वयं कराया बाबा को मंगल स्नान चण्डीगढ़ गवर्नमेंट ट्रांसपोर्ट वर्कर्ज यूनियन ने विशाल गेट रैली करके चुनावी बिगुल बजाया श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन 16 अक्टूबर से भगवान श्री वाल्मीकि जी की पावन ज्योति का राम दरबार में भव्य स्वागत कानूनी साक्षरता और हमारा संविधान: एक सशक्त और अपराध-मुक्त भारत की नींव जीएमएसएसएस-15 के छात्र लक्ष्य ने एथलेटिक्स में जीते 3 स्वर्ण पदक
Religion Trending

रक्षाबंधन पर 32 फुट वीर हनुमान जी के लिए तैयार की जा रही है सवा 12 फीट से अधिक लंबी राखी

फेस2न्यूज /चंडीगढ़

श्री हनुमंत धाम सेक्टर 40 बी में बहनों ने अपने भाई वीर हनुमान जी को 12¼ फुट से अधिक लंबी राखी बांधी जाएगी। इस राखी को विशेष रूप से तैयार किया जा रहा है। यह राखी इको फ्रेंडली राखी है । इस उपलक्ष्य पर प्रधान श्रीमती नीना तिवारी ने कहा कि यह हमारी राखी पिछले 10 दिनों से बहनें मिलजुल कर तैयार कर रही हैं तथा यह एक इको फ्रेंडली राखी है।

इस राखी को बनाने में गत्ता, थर्माकोल, गोटा किनारी, कागज, शीशे इत्यादि इको फ्रेंडली चीजों का इस्तेमाल किया गया है। बहनों ने वीर हनुमान जी से प्रार्थना की कि हमें हमारे सभी देशवासियों की रक्षा करें तथा उन्हें सुख सौभाग्य प्रदान करें। यह राखी बुधवार शाम तक तैयार होगी तथा शुक्रवार सुबह 11: 15 बजे वीर हनुमान जी को बांधी जाएगी ।

इस अवसर पर मौजूद मंच के सदस्य पाल शर्मा, उषा सिंगला, सुदर्शन, सरला चावला, कुमुद, अलका जोशी, दीप्ति, सुशीला, दर्शना, उर्मिल, कंचन, राज कालिया बबली इत्यादि बहनों ने मिलकर राखी तैयार की है।

0 Comments