Saturday, 26 September 2026
Breaking News
दशलक्षण पर्व के दसवें दिन उत्तम त्याग धर्म की हुई आराधना बरनाला-संगरूर मार्ग पर गुज़रती हरिगढ़ नहर से मिला अज्ञात युवती का शव डॉ. राजेश कुमार महाजन तीसरी बार पंजाब विश्वविद्यालय के सीनेटर चुने गए राष्ट्रीय गीत "वंदे मातरम्" की 150वीं वर्षगाँठ मनायी  वंदे मातरम् का शंखनाद: स्वर में एकता, हृदय में राष्ट्रभक्ति  दशलक्षण पर्व में श्रद्धालुओं ने सांसारिक परिग्रह, मोह एवं आसक्ति से दूर रहते हुए आत्मा की ओर उन्मुख होने का संकल्प लिया लोगों की सेवा करना ही मुख्य मानवता का धर्म होना चाहिए : प्रदीप बत्रा बांग्लादेश के चट्टोग्राम हिल ट्रैक्ट्स में शांति समझौते के बावजूद बढ़ती चुनौतियां किसी नेता की इंतज़ार में कल्पा का 'सुसाइड प्वाइंट' एक मकबूल गीत जो मेरी समझ से बाहर है
जीवन शैली Trending

“तीज म्यूटियारां दी” समारोह में पंजाबी संस्कृति और महिला सशक्तिकरण का शानदार संगम

दीपक सिंह / पंचकूला:

तथास्तु चैरिटेबल सोसाइटी के अंतर्गत तथास्तु वीमेन एपावरमेंट विंग द्वारा पंचकूला स्थित होटल प्रभात इन में *तीज म्यूटियारां दी* समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पंजाबी संस्कृति, महिला सशक्तिकरण, एकता और सामाजिक सेवा का सुंदर संगम देखने को मिला।
कार्यक्रम का शुभारंभ विशेष अतिथि डॉoकमल, डॉ कुसुम, अमरजीत कौर, सोसाइटी की फाउंडर व चेयरपर्सन डॉ. सरबजीत कौर, नेशनल प्रेजिडेंट डॉ. रेनू, पंचकूला प्रेजिडेंट शशि तथा प्रिंसिपल दर्शना देवी द्वारा ज्योति प्रज्वलित कर किया गया।

समारोह में तीज क्वीन के साथ-साथ 15 अलग-अलग विशेष टाइटल देकर महिलाओं को सम्मानित किया गया। तीज रनर-अप निशा रहीं,जबकि क्वीन का खिताब ज्योति सैनी ने हासिल किया। सभी सम्मानित महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और कार्यक्रम को यादगार बनाया।
सभी महिलाओं ने गिद्धा, भांगड़ा और पंजाबी लोक संस्कृति की शानदार प्रस्तुतियां देकर हमारी समृद्ध परंपरा को बढ़ावा दिया। पूरे कार्यक्रम में महिलाओं का उत्साह, आपसी प्रेम और भाईचारा देखने को मिला।

इस अवसर पर डॉ. सरबजीत कौर ने तीज पर्व को एकता और आपसी प्रेम का प्रतीक बताते हुए कहा कि ऐसे आयोजन महिलाओं को एक मंच पर लाने और समाज में सकारात्मक संदेश देने का माध्यम हैं।

डॉ. रेनू, ने कहा कि हमारा उद्देश्य महिलाओं को एकजुट करके इसे अंतरराष्ट्रीय स्तर तक ले जाना है, ताकि अधिक से अधिक महिलाएं इस मंच से जुड़कर समाज और देश के लिए सकारात्मक योगदान दे सकें।

मैडम शशि ने कहा कि इस आयोजन का एक महत्वपूर्ण उद्देश्य तथास्तु स्कूल के बच्चों के लिए चैरिटी और सहयोग जुटाना भी है। उन्होंने सभी महिलाओं और सहयोगियों का धन्यवाद किया, जिन्होंने इस नेक कार्य में अपना प्यार और सहयोग दिया।

कार्यक्रम के सपोर्टिंग पार्टनर्स भगवती जेवेल्लेर्स पंचकुला , श्री दिनेश,श्री राज, श्री अर्जुन एवं उनकी पूरी टीम का विशेष आभार व्यक्त किया। साथ ही कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने के लिए तथास्तु चैरिटेबल सोसाइटी के सभी स्टाफ सदस्यों का भी विशेष धन्यवाद किया।

“तीज म्यूटियारां दी” समारोह ने यह संदेश दिया कि जब महिलाएं एकजुट होती हैं, तो संस्कृति, समाज सेवा और महिला सशक्तिकरण को एक नई दिशा मिलती है। सभी अतिथियों, सहयोगियों और प्रतिभागी महिलाओं का हृदय से आभार व्यक्त किया।