Sunday, 31 May 2026
Breaking News
NEXUS MBD NEOPOLIS BRINGS ‘ARMY BOOT CAMP’ – AN ACTION-PACKED EXPERIENCE FOR KIDS GLOBAL TRANSFORMATION WILL EMERGE ONLY THROUGH SPIRITUALITY TOURIST VEHICLE PLUNGES INTO DEEP GORGE, 8 KILLED IN CHAMBA, CM CONDOLES ABOHAR LAUDS SHREYA’S ACHIEVEMENTS IN IRONMAN 70.3 COMPETITIONS MAJOR BLOW TO NARCO-HAWALA NETWORKS, ₹300CR ASSETS OF 750 DRUG SMUGGLERS FROZEN CONVOCATION CEREMONY OF NATUROPATHY AND YOGA HELD AT GANDHI SMARAK BHAVAN WOMEN EMPOWERMENT KEY TO INCLUSIVE GROWTH AND NATION BUILDING: GOVERNOR ASHIM KUMAR GHOSH KUMARI SELJA ACCUSES BJP GOVT OF PLAYING WITH YOUTHS’ FUTURE CONTROVERSY ERUPTS IN ZIRAKPUR'S MAYA GARDEN CITY OVER UNAUTHORIZED TEMPLE CONSTRUCTION; HIGH COURT INTERVENES ED ATTACHED 1296 MOVABLE AND IMMOVABLE PROPERTIES HAVING TOTAL VALUE OF RS. 2,281.07 CRORE IN UNITECH CASE
Chandigarh Trending

अहिंसा शिक्षा रत्न अवॉर्ड 2026 में ट्राइसिटी के लगभग 130 मेधावी विद्यार्थियों का हुआ सम्मान

पक्षियों के लिए “सकोरे” वितरण एवं जरूरतमंद मेधावी विद्यार्थियों की उच्च शिक्षा सहायता की भी हुई घोषणा

चण्डीगढ़ : अहिंसा चैरिटेबल सेवा समिति, चण्डीगढ़ द्वारा गुप्ति सागर हॉल, श्री दिगंबर जैन मंदिर, सेक्टर 27-बी में “अहिंसा शिक्षा रत्न अवॉर्ड 2026” का प्रेरणादायी एवं भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में राजन जैन, डिप्टी डायरेक्टर, एजुकेशन डिपार्टमेंट, चंडीगढ़ एडमिनिस्ट्रेशन उपस्थित रहे। कार्यक्रम में विशेष आमंत्रित अतिथियों के रूप में संजीव जैन (डीजीपी, हरियाणा), मुकेश जैन, एसके जैन (आगोश), धर्म बहादुर जैन, एमके जैन, प्रदीप जैन, किशोरी लाल जैन, अनिल जैन, अतुल जैन, समिति के वरिष्ठ मार्गदर्शक समाज रत्न नवरत्न जैन, राजेंद्र प्रसाद जैन (डीएमसी) समिति के डॉ. अजय जैन, सुरेन्द्र जैन, रजनीश जैन, श्याम लाल जैन, यशपाल जैन, मोहित जैन, सचिन जैन एवं आरके जैन की गरिमामयी उपस्थिति रही। समिति द्वारा इस वर्ष ट्राइसिटी के लगभग 130 मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया, जिन्होंने सीबीएसई बोर्ड परीक्षा कक्षा 10वीं एवं 12वीं में 85% से अधिक अंक प्राप्त किए हैं।

कार्यक्रम की एक विशेष उपलब्धि रही कि इस वर्ष इंस्टिट्यूट फॉर द ब्लाइंड, सेक्टर 26 से भी विद्यार्थियों ने सहभागिता की और उन्हें मंच पर सम्मानित किया गया। विद्यार्थियों की उपलब्धियों ने उपस्थित सभी लोगों को प्रेरित किया। भीषण गर्मी को ध्यान में रखते हुए समिति द्वारा विद्यार्थियों को “सकोरे” भी वितरित किए गए, ताकि वे अपने घरों व आसपास पक्षियों के लिए पानी रख सकें

समिति ने इसे सेवा, संवेदना और जीव दया के सुंदर संदेश के रूप में प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का शुभारंभ चित्र अनावरण एवं दीप प्रज्वलन से हुआ, बी आर जैन मॉडल स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुति दी गई। समिति ने चेयर पर्सन संजना जैन और को डायरेक्टर अतिशय जैन, स्कूल की प्रिन्सिपल और शिक्षाकाओं का सहयोग करने के लिए बहुत बहुत धन्यवाद किया। मुख्य अतिथि राजन जैन ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा, अनुशासन और आत्मविश्वास जीवन की सबसे मजबूत नींव हैं और ऐसे सम्मान समारोह विद्यार्थियों को आगे बढ़ने की नई प्रेरणा देते हैं।

समिति के उपाध्यक्ष सुरेन्द्र जैन ने संस्था की गतिविधियों की जानकारी देते हुए कहा कि अहिंसा चैरिटेबल सेवा समिति भगवान श्री महावीर स्वामी के अहिंसा, अनेकांतवाद और सबको साथ लेकर चलने के संदेश को समाज में आगे बढ़ाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

उन्होंने यह भी घोषणा की कि समिति अब एक प्रतिष्ठित एनजीओ के सहयोग से ट्राइसिटी के जरूरतमंद एवं मेधावी विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की दिशा में भी कार्य करेगी। इसके लिए इच्छुक विद्यार्थी एनजीओ द्वारा उपलब्ध कराए गए गूगल फॉर्म के माध्यम से आवेदन कर सकेंगे, जिसके बाद समिति द्वारा आवश्यक समीक्षा की जाएगी।

समिति अध्यक्ष डॉ. अजय जैन ने कहा कि अहिंसा शिक्षा रत्न अवॉर्ड का उद्देश्य केवल अंक आधारित सम्मान नहीं, बल्कि विद्यार्थियों में आत्मविश्वास जगाना, उन्हें समाज के लिए प्रेरणा बनाना और सेवा व संस्कार से जोड़ना है। सभी विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।