Sunday, 27 September 2026
Breaking News
*नमो मैराथन में फरीदाबाद की धरती से नशे के खिलाफ आज हरियाणा की बुलंद आवाज उठी है : मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी टैगोर थिएटर में बिखरे बॉलीवुड मेलोडीज़ के रंग: 'सुरीला सफ़र-30' में गूंजी लता जी की यादें पंजाब सरकार नौकरियों पर श्वेत पत्र जारी कर बताए पांच साल में कितने युवाओं को रोजगार दिया : मुख्यमंत्री नायब सैनी सभी राज्यों को 28 सितंबर को विश्व रेबीज दिवस मनाने के लिए परामर्श दशलक्षण पर्व के दसवें दिन उत्तम त्याग धर्म की हुई आराधना बरनाला-संगरूर मार्ग पर गुज़रती हरिगढ़ नहर से मिला अज्ञात युवती का शव डॉ. राजेश कुमार महाजन तीसरी बार पंजाब विश्वविद्यालय के सीनेटर चुने गए राष्ट्रीय गीत "वंदे मातरम्" की 150वीं वर्षगाँठ मनायी  वंदे मातरम् का शंखनाद: स्वर में एकता, हृदय में राष्ट्रभक्ति  दशलक्षण पर्व में श्रद्धालुओं ने सांसारिक परिग्रह, मोह एवं आसक्ति से दूर रहते हुए आत्मा की ओर उन्मुख होने का संकल्प लिया
जीवन शैली Trending

अमृत चीमा ग्लैमरस क्वीन, प्रभदीप कौर सावन क्वीन, अंजू ढींगरा तीज क्वीन व दीप बराड़ ब्यूटीफुल फैशन आइकॉन

दिलदार ग्रुप ने चंडीगढ़ में धूमधाम से मनाया तीज उत्सव

चण्डीगढ़ : दिलदार ग्रुप द्वारा चंडीगढ़ में तीज का पर्व बड़े उत्साह, उमंग और पारंपरिक रंगों के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में महिलाओं ने पंजाबी संस्कृति की झलक प्रस्तुत करते हुए गीत-संगीत, नृत्य और विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लिया। सावन की मस्ती और तीज की रौनक से पूरा माहौल उत्सवमय हो गया।

इस अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें प्रतिभागियों को उनके व्यक्तित्व, आत्मविश्वास और आकर्षक प्रस्तुति के आधार पर सम्मानित किया गया जिनमें अमृत चीमा को ग्लैमरस क्वीन, प्रभदीप कौर को सावन क्वीन, अंजू ढींगरा को तीज क्वीन व दीप बराड़ को ब्यूटीफुल फैशन आइकॉन चुना गया।

आयोजकों ने सभी प्रतिभागियों को बधाई देते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन न केवल हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को सहेजने का कार्य करते हैं, बल्कि महिलाओं को अपनी प्रतिभा, आत्मविश्वास और रचनात्मकता प्रदर्शित करने का भी अवसर प्रदान करते हैं। कार्यक्रम का समापन पारंपरिक व्यंजनों, संगीत और सामूहिक फोटो सेशन के साथ हुआ।