Sunday, 22 November 2026
Breaking News
इंटरनेशनल वर्कप्लेस ग्रुप ने अंबाला के गैलेक्सी मॉल में खोला नया रीजस सेंटर प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने आउटसोर्सिंग कर्मचारियों की समस्याओं के सकारात्मक समाधान का दिया आश्वासन प्रेम गर्ग पूरे बनिया समाज से सार्वजनिक रूप से माफी मांगें, अन्यथा कानूनी कार्रवाई करेंगे : विकास गुप्ता मैं आज का पत्रकार हूं कोर्टरूम से क्रिकेट मैदान तक: महिला अधिवक्ता रचेंगी इतिहास, दिसंबर में ट्राईसिटी में होगा ऑल इंडिया टूर्नामेंट प्रागज्योतिषपुर महोत्सव: साहित्य, इतिहास और संस्कृति पर मंथन मुख्यमंत्री ने हिमाचल प्रदेश को चिट्टा मुक्त बनाने के लिए उपायुक्तों और पुलिस अधीक्षकों को जमीनी स्तर पर कार्रवाई तेज करने के दिए निर्देश विद्यार्थियों के स्वागत के लिए व्हाइट कोट समारोह का आयोजन जी! हमें वेतन ही फजीहत करवाने का मिलता है  गोपाष्टमी पर मोरनी से मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने किया 'माटी वंदन अभियान' और 'नमो मोरनी मिशन' का शुभारंभ 
हिमाचल Trending

एस्पायर संस्थान 15 ‘चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट’ को प्रदान करेगा निःशुल्क कोचिंग मुख्यमंत्री ने ‘एस्पायर टैलेंट हंट’ का पोस्टर जारी किया

फेस2न्यूज /शिमला 

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज ‘एस्पायर टैलेंट हंट’ का पोस्टर जारी किया। यह टैलेंट हंट 27 सितंबर को आयोजित किया जाएगा।

इस प्रतियोगिता के माध्यम से एस्पायर संस्थान मेधावी विद्यार्थियों का सुपर-50 बैच चयनित करेगी। इसके अतिरिक्त संस्थान 15 ‘चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट’ को नीट और जेईई की निःशुल्क कोचिंग प्रदान करेगा। कोचिंग का पूरा खर्च संस्थान द्वारा वहन किया जाएगा तथा इन बच्चों को अध्ययन सामग्री भी निःशुल्क उपलब्ध करवाई जाएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार ने हिमाचल प्रदेश के लगभग 6,000 निराश्रित बच्चों को ‘चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट’ का दर्जा प्रदान करने के लिए कानून बनाया है। इस पहल के तहत सरकार 27 वर्ष की आयु तक इन बच्चों की देखभाल और उनकी शिक्षा की आवश्यकताओं का ध्यान रख रही है।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ‘इंदिरा गांधी सुख शिक्षा योजना’ के अंतर्गत विधवा और एकल महिलाओं के बच्चों की शिक्षा का खर्च भी वहन कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा समाज के वंचित वर्गों के कल्याण तथा उनके सामाजिक-आर्थिक उत्थान के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही है।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री के सचिव आशीष सिंहमार, मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान निजी सचिव राजीव कुमार और एस्पायर के प्रबंध निदेशक योगेंद्र मीणा भी उपस्थित थे।

0 Comments