Saturday, 27 June 2026
Breaking News
HARYANA GOV MAJOR GIFT TO SPORTSPERSONS: CHANGES IN SPORTS GRADATION POLICY TO BENEFIT THOUSANDS OF ATHLETES- KRISHAN LAL PANWAR OVER 1.80L VEHICLES CHECKED AS POLICE CONDUCTS 15-DAYS SPECIAL DRIVE AGAINST ILLEGAL HOOTERS, SIRENS, FLASHERS AND BLACK FILMS  ERV-112 POLICE VEHICLE DRIVER ACCUSED OF "DRAINING FUEL", SUSPENDED MATESHWARI JAGDAMBA SARASWATI'S MEMORIAL DAY OBSERVED AS 'SPIRITUAL KNOWLEDGE DAY' FORMER MAYOR, EX MC-CHIEF, COUNSELLORS PARTICIPATE IN PROTEST AT ABOHAR TWO HELD WITH 6.76 KG HEROIN IN ANTF CRACKDOWN ONLINE REGISTRATION FOR ADMISSION TO CLASS XI EXTENDED TO JUNE 27 HIMACHAL CM RAISES CHANDIGARH SHARE, BBMB DUES AND SHANAN PROJECT WITH PUNJAB GOVERNOR PUNJAB GOVT RESTORES REGULAR OFFICE TIMINGS FROM JULY 1 WORLD DRUG DE-ADDICTION DAY: AWARENESS DRIVE HELD IN MALOYA TO PROMOTE A DRUG-FREE SOCIETY
National Trending

सीबीआई ने उत्तराखंड के एलयूसीसी चिट फंड घोटाले में सरगना सहित पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया

फेस2न्यूज/देहरादून/मुंबई

केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने उत्तराखंड के एलयूसीसी चिट फंड घोटाले में देश के विभिन्न स्थानों से सुशील गोखरू तथा 04 अन्य व्यक्तियों, नामतः राजेन्द्र सिंह बिष्ट, तरुण कुमार मौर्य, गौरव रोहिल्ला एवं ममता भंडारी को गिरफ्तार किया है।

उल्लेखनीय है कि माननीय उच्च न्यायालय, उत्तराखंड, नैनीताल पीठ ने वर्ष 2025 में मेसर्स लोनी अर्बन मल्टी स्टेट क्रेडिट एंड थ्रिफ्ट को-ऑपरेटिव सोसायटी (एलयूसीसी) चिट फंड घोटाले से संबंधित सभी एफआईआर सीबीआई को हस्तांतरित करने के आदेश पारित किए थे। इसके आधार पर सीबीआई ने दिनांक 26.11.2025 को भारतीय दंड संहिता (IPC), भारतीय न्याय संहिता (BNS), उत्तराखंड निवेशकों के हितों का संरक्षण अधिनियम तथा अनियमित जमा योजनाओं पर प्रतिबंध अधिनियम की विभिन्न धाराओं के अंतर्गत एलयूसीसी के विभिन्न पदाधिकारियों एवं अन्य व्यक्तियों के विरुद्ध मामला दर्ज किया था।

अब तक की जांच में उत्तराखंड राज्य में आम जनता के अभूतपूर्व स्तर पर शोषण का खुलासा हुआ है, जिसमें बड़ी संख्या में निवेशकों (लगभग 1 लाख से अधिक) को एलयूसीसी की विभिन्न अनियमित जमा योजनाओं में निवेश करने के लिए प्रलोभन दिया गया था। इन जमाकर्ताओं द्वारा किए गए कुल निवेश/जमा की राशि लगभग 800 करोड़ रुपये आंकी गई है। आंशिक भुगतान किए गए थे, किन्तु धोखाधड़ी की राशि लगभग 400 करोड़ रुपये से अधिक है।

इस मामले की जांच दिन प्रतिदिन के आधार पर की जा रही है तथा तकनीकी निगरानी एवं स्रोत सूचनाओं के आधार पर आरोपियों का पता लगाने और उन्हें गिरफ्तार करने हेतु विशेष टीम गठित की गई है। इस मामले का मुख्य आरोपी समीर अग्रवाल है, जो अपनी पत्नी सानिया अग्रवाल के साथ विदेश फरार हो गया है। सीबीआई ने उनके विरुद्ध नोटिस एवं सर्कुलर जारी किए हैं।

जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपियों ने अपराध से अर्जित धनराशि से कई अचल संपत्तियां अर्जित की थीं। इन संपत्तियों का विवरण सक्षम प्राधिकारी, अर्थात सचिव (वित्त), उत्तराखंड सरकार से साझा किया गया है तथा इन संपत्तियों को फ्रीज करने एवं अनियमित जमा योजनाओं पर प्रतिबंध अधिनियम, 2019 (BUDS Act, 2019) के प्रावधानों के अंतर्गत पीड़ितों को इन्हें वितरित करने हेतु आवश्यक कार्रवाई करने का अनुरोध किया गया है। इस मामले में जांच जारी है।