Saturday, 19 September 2026
Breaking News
जब सरकार गैंगस्टरों को जेलों से लाकर हलका इंचार्ज बनाएगी, तो नशा माफिया का बेलगाम होना तय है : सुनील जाखड़ उत्तम आर्जव धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने की आत्मशुद्धि एवं आत्मकल्याण की भावना बाबा रामदेव भादवा नवमी पर राम दरबार में होगा विशाल जम्मा जागरण व भंडारा माँ जानकी सेवा समिति चंडीगढ़ ट्राइसिटी द्वारा आयोजित श्री विश्वकर्मा पूजा एवं भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का हुआ भव्य समापन नई दिल्ली में ब्रिक्स का संदेश: भारत की वैश्विक भूमिका के लिए बढ़े अवसर बरनाला सीमा में बिछी हुई थिंक गैस पाइपलाइन लीक सेवा संकल्प अभियान का नशा मुक्ति हरियाणा-नमो मैराथन के आयोजन से हुआ आगाज दशलक्षण पर्व का भव्य शुभारंभ, शांतिधारा एवं घट यात्रा के साथ श्रद्धालुओं ने की आराधना राजस्थान में सीपीएम के बढ़ते कदम जीसीसीबीए सेक्टर-50 ने मरीजों के लिए एकत्र किए 80 यूनिट रक्त
पंजाब Trending

घायल सफाई कर्मचारियों के घर पहुंचे राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के चेयरपर्सन

जिला के सीनियर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों से बैठक कर मांगी घटनाक्रम की विस्तृत रिपोर्ट

अखिलेश बंसल, बरनाला

22 जुलाई को बरनाला में मांगों के लिए प्रदर्शन कर रहे सफाई कर्मचारियों और सफाई सेवक सेविकाओं पर हुए लाठीचार्ज के दौरान घायल हुए सेवकों का हाल जानने नेशनल कमीशन फॉर शेड्यूल कास्ट चेयरपर्सन श्री किशोर मकवाना बुधवार को वाल्मीकि भाईचारा के प्रतिनिधी विक्रमजीत विक्की (विक्की वाल्मीकि) के घर पहुंचे। सफाई कर्मचारियों से मुलाकात करते हुए उन्होंने कहा कि आयोग, अनुसूचित जातियों के लोगों की मांगों को पूरा करने और पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। सफाई कर्मचारियों पर हुआ अत्याचार किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं। इस मौके पर उनके साथ डायरेक्टर (नॉर्थ ज़ोन) परमिंदर सिंह और डिप्टी डायरेक्टर डॉ. आर. स्टालिन भी मौजूद थे

सीनियर पुलिस व प्रशास्निक अधिकारियों से की बैठकः

सफाई कर्मचारियों से मुलाकात करने के बाद नेशनल कमीशन फॉर शेड्यूल्ड कास्ट्स चेयरपर्सन किशोर मकवाना बरनाला के डिस्ट्रिक्ट एडमिनिस्ट्रेटिव कॉम्प्लेक्स पहुंचे। वहां उन्होंने स्पेशल डीजीपी (ह्यूमन राइट्स) मिस्टर नरेश अरोड़ा, डीआईजी पटियाला रेंज कुलदीप चहल, डिप्टी कमिश्नर हरप्रीत सिंह, एसएसपी मोहम्मद सरफराज आलम समेत जिला के सीनियर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों से बैठक की।

इस मौके पर पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटनाक्रम जांच के लिए एक एसआईटी गठित की गई है। लाठीचार्ज के आरोपित डीएसपी को सस्पेंड कर दिया गया है और सिटी थाना प्रभारी एसएचओ का तबादला कर दिया गया है। घटनाक्रम के दौरान घायल हुए सफाई कर्मियों को पर्याप्त मेडिकल और फाइनेंशियल मदद दी गई है। राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के चेयरपर्सन किशोर मकवाना ने अधिकारियों से घटनाक्रम के अलग-अलग पहलुओं और एक्शन टेकन रिपोर्ट की विस्तृत रिपोर्ट भेजने को कहा ताकि पीड़ितों को पूरा न्याय मिल सके।