Wednesday, 23 September 2026
Breaking News
पंजाबी गायक गुलाब सिंह सिद्धू के घर पर गोलीबारी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ बांग्लादेश में 7 हसीना सहयोगियों को मौत की सज़ा, भारत में शरण पर अटकलें उत्तम संयम धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने मनाई सुगंध दशमी संस्कृत भाषा में राष्ट्रीय अवार्ड प्राप्त, विद्वान पंडित साधू राम शास्त्री की पुण्यतिथि पर बुजुर्ग शिष्यों ने अपने प्राचार्य को किया नमन अब 1.80 लाख आय वाले परिवारों को भी मिलेगा लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ: मुख्यमंत्री आयुष विभाग ने गांव चक बजीदा (टाहली वाला) में आयोजित किया चिकित्सा शिविर  उत्तम सत्य धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने मनाया दशलक्षण पर्व का पांचवां दिन  भारत-पाक सीमा पर अब रिट्रीट सैरेमनी सांय 5.30 बजे   उत्तम शौच धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने मनाया पुष्पदंत भगवान का निर्वाण दिवस श्री चैतन्य गौड़ीय मठ में धूमधाम से मनाई गई राधाष्टमी, राधा रानी का पंचामृत से महाभिषेक किया गया
जीवन शैली Trending

चंदन गुप्ता बनीं तीज क्वीन:  हरियाली तीज उत्सव में नारीशक्ति और परंपरा का दिखा संगम

चण्डीगढ़ : सावन की फुहारों के बीच चंडीगढ़ में हरियाली तीज का रंग देखने को मिला। सेक्टर 37 में महिलाओं द्वारा हरियाली तीज का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें नारीशक्ति और भारतीय परंपरा का खूबसूरत संगम देखने को मिला। कार्यक्रम की मुख्य आयोजिका सेक्टर 37 निवासी सामाजिक कार्यकर्ता प्रवीण शर्मा टीटू की धर्मपत्नी संगीता शर्मा थीं। कार्यक्रम में महिलाओं ने पारंपरिक परिधानों में सज-धजकर कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम की शुरुआत ढोल की थाप के साथ भव्य स्वागत से हुई, जिसने पूरे माहौल को उत्सव के रंग में रंग दिया।

इस दौरान महिलाओं ने तीज के पारंपरिक गीत गाए और सामूहिक नृत्य में उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। तीज क्विज प्रतियोगिता में चंदन गुप्ता को ‘तीज क्वीन’ चुना गया। इसके अलावा अंताक्षरी, मनोरंजक खेल, रैंप वॉक सहित कई गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिनका महिलाओं ने जमकर आनंद लिया। कार्यक्रम में मुख्य आयोजिका संगीता शर्मा ने भजन और विशेष प्रस्तुति दी। उनकी प्रस्तुति ने भक्ति और उल्लास का अनोखा संगम प्रस्तुत करते हुए उपस्थित महिलाओं को भावविभोर कर दिया।

आयोजिका संगीता शर्मा ने सभी उपस्थित महिलाओं का धन्यवाद करते हुए कहा कि हरियाली तीज केवल एक त्योहार नहीं, बल्कि नारीशक्ति, संस्कृति और आपसी प्रेम का प्रतीक है। ऐसे आयोजन महिलाओं को एक-दूसरे से जुड़ने और अपनी परंपराओं को आगे बढ़ाने का अवसर देते हैं।इस मौके पर संगीता शर्मा, बिंदु, रितु, पूजा, दीपिका, निर्मल डोगरा, मनु, नमिता, वीना, पुष्पा, चंदन गुप्ता, श्रेया, धीरा, सुचेता, नेहा, प्रियंका, सान्या सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं।