फेस2न्यूज/ चंडीगढ़
पंजाब के राज्यपाल श्री गुलाब चंद कटारिया ने मंगलवार राजभवन, पंजाब में Department of Holistic Education (DHE), Vidya Bharti Institute of Training & Research Trust (VBITR), कुरुक्षेत्र की ओर से आयोजित TEJAS Olympiad 2026–27 के पोस्टर का लोकार्पण किया।
इस अवसर पर विद्या भारती उत्तर क्षेत्र के संगठन मंत्री श्री विजय कुमार नड्डा, विद्या भारती उत्तर क्षेत्र के मंत्री श्री चंद्रहास गुप्ता जी, विद्या भारती पंजाब के उपाध्यक्ष श्री नवदीप शेखर जी, Department of Holistic Education के संरक्षक श्री महावीर कौशिक (IAS, Retd.) तथा DHE की अध्यक्ष श्रीमती सोनू अग्निहोत्री शर्मा की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम में शिक्षा महाकुंभ की मीडिया प्रभारी अधिवक्ता श्रीमती आरती शर्मा, शारदा सर्वहितकारी विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री प्रेम सिंह खिमटा, Department of Holistic Education के कार्यालय प्रबंधक श्री रमेंद्र सिंह, विंग कमांडर श्री संजीव शर्मा तथा TEJAS Mathematics की कन्वीनर श्रीमती ज्योति तिवारी भी उपस्थित रहे।
TEJAS का पूर्ण नाम Talent Exploration for Junior Aspiring Scholars है। यह Department of Holistic Education की एक शैक्षिक पहल है, जिसका उद्देश्य विद्यालयी विद्यार्थियों की प्रतिभा को पहचानना, उनकी क्षमताओं को प्रोत्साहित करना तथा उनमें ज्ञान, तार्किक चिंतन, भाषाई दक्षता और तकनीकी जागरूकता का विकास करना है।
DHE ने वर्ष 2025 में DHE English Olympiad के माध्यम से अपनी ओलंपियाड यात्रा प्रारंभ की थी, जिसमें 10,000 से अधिक विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। विद्यालयों, शिक्षकों और विद्यार्थियों से प्राप्त सकारात्मक प्रतिक्रिया के आधार पर इस वर्ष ओलंपियाड श्रृंखला का विस्तार करते हुए इसमें तीन विषयों—Mathematics, English एवं Future Tech को शामिल किया गया है।
TEJAS Olympiad 2026–27 में Mathematics एवं English के लिए कक्षा 3 से 10 तक तथा Future Tech के लिए कक्षा 6 से 10 तक के विद्यार्थी भाग ले सकेंगे। तीनों विषयों की परीक्षाएँ दिसंबर 2026 में निर्धारित तिथियों पर आयोजित होंगी:
– Mathematics Olympiad: 09 दिसंबर 2026
– English Olympiad: 10 दिसंबर 2026
– Future Tech Olympiad: 11 दिसंबर 2026ओलंपियाड का आयोजन सहभागी विद्यालयों में ऑफलाइन माध्यम से किया जाएगा। विद्यार्थियों की बेहतर तैयारी के लिए तीनों विषयों में विशेष TEJAS Olympiad Preparation Books उपलब्ध कराई जाएंगी। इसके साथ ही विद्यार्थियों को परीक्षा के प्रारूप, प्रश्नों के स्वरूप और कठिनाई के स्तर से परिचित कराने के उद्देश्य से ऑनलाइन मॉक टेस्ट की सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में भी कार्य किया जा रहा है।
TEJAS Olympiad केवल एक परीक्षा नहीं, बल्कि विद्यार्थियों की प्रतिभा को पहचानने, उनकी जिज्ञासा को प्रोत्साहित करने और उन्हें अपनी क्षमताओं के विकास के अवसर प्रदान करने का एक प्रयास है। DHE का उद्देश्य इस पहल को देशभर के विद्यालयों तक पहुँचाकर अधिक से अधिक विद्यार्थियों को इससे जोड़ना है।
चंडीगढ़
Trending
राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने तेजस ओलंपियाड के पोस्टर का किया लोकार्पण