Tuesday, 29 September 2026
Breaking News
कबड्डी के मैच की ऑफिशिएटिंग में सुधार की ज़रूरत राजस्थान परिवार ट्राइसिटी की ‘चाय पर चर्चा’ में समाज की समस्याओं और भागीदारी पर मंथन 20वें एशियाई खेलों कें पदक विजेताओं को दी जाएगी 5.33 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशिः मुख्यमंत्री गोल्ड मेडल विजेता सुरुचि को मुख्यमंत्री और खेल मंत्री ने फ़ोन पर दी बधाई, -डीसी वर्षा खांगवाल ने किया सम्मानित ढकोली में ओआरसी सैनिक अकादमी ने चलाया पौधारोपण अभियान प्रॉपर्टी फेडरेशन, चण्डीगढ़ को मिला नया नेतृत्व : नरेश बंसल अध्यक्ष निर्वाचित *नमो मैराथन में फरीदाबाद की धरती से नशे के खिलाफ आज हरियाणा की बुलंद आवाज उठी है : मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी टैगोर थिएटर में बिखरे बॉलीवुड मेलोडीज़ के रंग: 'सुरीला सफ़र-30' में गूंजी लता जी की यादें पंजाब सरकार नौकरियों पर श्वेत पत्र जारी कर बताए पांच साल में कितने युवाओं को रोजगार दिया : मुख्यमंत्री नायब सैनी सभी राज्यों को 28 सितंबर को विश्व रेबीज दिवस मनाने के लिए परामर्श
हरियाणा Trending

अग्निपथ योजना में फर्जी प्रवेश के 14 मामले पकड़े

Read in:Hindi

चंडीगढ़, फेस2न्यूज:
अग्निपथ योजना के तहत हिसार में चल रही सेना भर्ती में शुक्रवार को फर्जी प्रवेश के 14 मामले पकड़े हैं। आरोप है कि इन उम्मीदवारों के द्वारा नकली या छेड़छाड़ कर बनाए गए एडमिट कार्ड के साथ भर्ती में प्रवेश का प्रयास किया गया था।
सेना भर्ती कार्यालय के प्रवक्ता ने बताया कि सेना भर्ती रैली अपने मध्य में पहुंच गई है और फतेहाबाद की तीन तहसीलों के उम्मीदवारों ने शुक्रवार को रैली में भाग लिया। नकली या छेड़छाड़ किए गए एडमिट कार्ड के साथ प्रवेश के प्रयासों में बढ़ोतरी हुई है। भर्ती प्रक्रिया में सतर्कता व पारदर्शिता के कारण ये मामले पकड़े जा रहें हैं। भर्ती कार्यालय की ओर से आगाह किया गया है कि ऐसी धोखाधड़ी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।