Tuesday, 08 September 2026
Breaking News
मां मनसा देवी निष्काम सेवक संघ ने लगाया 12वां ब्लड डोनेशन कैम्प मनोज धीमान की हिंदी की दो और फिक्शन पुस्तकें प्रकाशित m‘राज़ की बात’ और ‘महामानव’ के प्रकाशन के साथ हिंदी में प्रकाशित पुस्तकों की संख्या दस हुई पौड़ी गढ़वाल एकता मंच के महिला प्रकोष्ठ ने किया रामायण पाठ का आयोजन शिक्षा में उत्कृष्ट नेतृत्व के लिए इंदु बब्बर राज्य पुरस्कार से सम्मानित आचार्य देवों भवा 2026 में चंडीगढ़ से पहुंचे डॉ. अमनदीप सिंह को ज्योतिष एवं अंकशास्त्र के क्षेत्र में विशेष सम्मान 1965 के भारत-पाक युद्ध की दास्तां, जब फाजिल्का क्षेत्र खाली हो गया था संत विनोबा भावे सम्मान-2026 समारोह में साहित्य, पत्रकारिता एवं समाजसेवा की विभूतियाँ सम्मानित उत्तराखंड भ्रातृ संगठन का भव्य लाइट एंड साउंड शो और श्रीकृष्ण बाल लीलाओं का सफल मंचन भगत सिंह मेमोरियल फाउंडेशन पाकिस्तान के अध्यक्ष कुरेशी का अपहरण और यातनाएं पुलिस ने किया एक प्रदर्शनकारी के साथ आतंकवादी जैसा व्यवहार: सुखबीर सिंह बादल
हरियाणा Trending

अग्निवीरों के चयन हेतु 12 से 29 अगस्त तक हिसार मिलिट्री स्टेशन में रैली आयोजित

Read in:Hindi

हिसार, फेस2न्यूज:
अग्निवीर योजना के तहत अग्निवीरों के चयन के लिए 12 से 29 अगस्त 2022 तक हिसार मिलिट्री स्टेशन में रैली आयोजित की जाएगी। इस रैली में जिला फतेहाबाद, हिसार, जींद व सिरसा के युवा भाग ले सकते हैं। इस बारे मे जानकारी देते हुए सेना भर्ती कार्यालय के प्रवक्ता ने बताया कि फतेहाबाद जिला के जो युवा पात्र मानदंडों को पूरा करते हैं उनके लिए 1 जुलाई से वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in पर पंजीकरण प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। पंजीकरण की यह प्रक्रिया तीस दिनों तक खुली रहेगी।
उन्होंने बताया कि रैली के माध्यम से अग्निवीर सैनिक सामान्य कर्तव्यों, अग्निवीर तकनीकी, अग्निवीर लिपिक/स्टोर कीपर तकनीकी तथा ट्रेड्समैन के लिए चयन किया जाएगा। आईटीआई योग्य युवाओ के लिए इन श्रेणियों हेतू आवेदन करने का यह एक शानदार अवसर है।
उन्होंने बताया कि निर्धारित मापदंडों के अनुसार युवा ने 10वीं या 12वीं कक्षा उत्तीर्ण की हो तथा उसका जन्म 1 अक्टूबर, 1999 से 1 अप्रैल, 2005 के बीच हुआ हो, वह रैली हेतू ऑनलाइन आवेदन करने के पात्र है। उन्होंने उम्मीदवारों को सलाह देते हुए कहा कि वे किसी भी दलाली गतिविधि के शिकार न हो और रैली के दौरान प्रदर्शन बढ़ाने वाली दवाओं का उपयोग करने से बचें।