Wednesday, 22 July 2026
Breaking News
बरनाला के पास बदमाशों द्वारा फायरिंग, 2 शूटर काबू विश्व कराओके दिवस पर दिव्य कराओके सिंगिंग ग्रुप ने सजाई सुरों की महफ़िल हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल ने बढ़ाई राष्ट्रीय पुरस्कार की राशि, अब डेढ़ लाख​ मिलेंगे, नंबरदारों और आशा वर्कर्स का मानदेय भी बढ़ाया बरनाला में निकली भगवान श्री जगन्नाथ की रथयात्रा डेरा सचखंड बल्लां पहुंचे केंदीय मंत्री चिराग पासवान, संत निरंजन दास से लिया देश और समाज कल्याण का आशीर्वाद वूमन एंड चाइल्ड वेलफेयर सोसायटी में किया किया शैक्षणिक भ्रमण का आयोजन हरियाणा की करनाल नरवाल क्रिकेट अकादमी और टी.एस.एम. स्पोर्ट्स, चंडीगढ़ ने अपने लीग मैच जीते  चंडीगढ़ में श्रद्धा और भक्ति के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा,  रथ यात्रा पर निकले भगवान जगन्नाथ, उमड़ा जनसैलाब कुमारहट्टी का दुःखद हादसा और अवारा पशु एथनॉल मिश्रित ईंधन से कार हुई खराब, मारुति सुजुकी देगी नया कार: उपभोक्ता आयोग
हरियाणा Trending

अम्बाला में खुलने जा रही हैं 8 नई डिस्पेंसरी

Read in:Hindi

अम्बाला, फेस2न्यूज:
अम्बाला छावनी में 8 नई डिस्पेंसरी जल्द ही खुलने जा रही हैं ताकि लोगों को अपने घरों के नजदीक स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिल सके।
हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज अम्बाला-जगाधरी मार्ग पर स्थित एक निजी अस्पताल में रोबोटिक-नी-रिसरफेसिंग मशीन का उद्घाटन करने के उपरांत पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि अंबाला छावनी में मेडिकल के क्षेत्र में सरकारी व निजी क्षेत्र में सुविधाएं बढ़ती जा रही हैं। यहां पर सभी तरह की चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध हैं। पिछले दिनों ही नागरिक अस्पताल अम्बाला छावनी अटल कैंयर केयर सेंटर का उद्घाटन किया गया था। नागरिक अस्पताल अम्बाला छावनी में प्रतिदिन लगभग 2000 की ओपीडी है। यहां पर कैथ लैब, डायलिसिस सेंटर, एमआरआई, सी.टी. स्कैन सहित अन्य सुविधाएं उपलब्ध हैं। उन्होंने कहा कि नेशनल कम्युनिकेबल डिजीज की लैब भी अम्बाला में बनने जा रही है, जो केन्द्रीय लैब होगी। जल्द ही होम्योपैथिक कॉलेज भी यहां बनने जा रहा है।