Wednesday, 30 September 2026
Breaking News
पटियाला पुलिस की बड़ी कार्रवाई: लॉरेंस बिश्नोई गैंग के 2 सक्रिय सदस्य गिरफ्तार, 7 पिस्तौल और 23 जिंदा कारतूस बरामद आसफवाला के शहीदों का इतिहास स्कूलों के पाठ्यक्रम में शामिल हो : राष्ट्रपति मुर्मू परिहास, उपहास और संवाद कबड्डी के मैच की ऑफिशिएटिंग में सुधार की ज़रूरत राजस्थान परिवार ट्राइसिटी की ‘चाय पर चर्चा’ में समाज की समस्याओं और भागीदारी पर मंथन 20वें एशियाई खेलों कें पदक विजेताओं को दी जाएगी 5.33 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशिः मुख्यमंत्री गोल्ड मेडल विजेता सुरुचि को मुख्यमंत्री और खेल मंत्री ने फ़ोन पर दी बधाई, -डीसी वर्षा खांगवाल ने किया सम्मानित ढकोली में ओआरसी सैनिक अकादमी ने चलाया पौधारोपण अभियान प्रॉपर्टी फेडरेशन, चण्डीगढ़ को मिला नया नेतृत्व : नरेश बंसल अध्यक्ष निर्वाचित *नमो मैराथन में फरीदाबाद की धरती से नशे के खिलाफ आज हरियाणा की बुलंद आवाज उठी है : मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी
हरियाणा Trending

अम्बाला में दो दिवसीय एयर-शो का आयोजन 23 से

Read in:Hindi

अम्बाला, फेस2न्यूज:
भारतीय वायुसेना द्वारा एयरफोर्स स्टेशन अम्बाला छावनी में 23 व 24 नवम्बर को एयर-शो का आयोजन किया जायेगा जिसमें भारतीय वायुसेना के जहाजों द्वारा आकाश में सूर्य किरण व आकाशगंगा टीम अपनी कलाओं का प्रदर्शन भी करेगी।
प्रवक्ता ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि भारतीय वायुसेना द्वारा एयर-शो के सभी आवश्यक प्रबंध किए गये हैं। उन्होंने बताया कि पार्किंग के लिए अम्बाला छावनी में एयरफोर्स स्टेशन स्कूल के परिसर में तथा डोमैस्टिक एयरपोर्ट के नजदीक वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था की जायेगी। उन्होंने बताया कि सुरक्षा की दृष्टि से एयरफोर्स स्टेशन के नजदीक पहले से ही ड्रोन न उड़ाए जाने बारे धारा 144 के तहत आदेश जारी किए हुए हैं।