Wednesday, 15 April 2026
Breaking News
अभी ना जाओ छोड़ कर ........ वृिद्धम ने किया मेगा फ्री एस्ट्रो कंसल्टेशन इवेंट का भव्य आयोजन विद्यार्थी अपनी क्षमता को पहचाने और दृढ़ संकल्प और आत्मविश्वास के साथ अपने सपनों को साकार करें : डॉ. अनीता खोसला सांसद साहनी के निजी सदस्य विधेयक ऑनलाइन हेट स्पीच (प्रिवेंशन) बिल, 2024 को संसद में प्रस्तुत किए जाने की राष्ट्रपति ने स्वीकृति प्रदान की जीरकपुर के ढकोली में ​खुला बचपन प्ले स्कूल अमरावती क्रिकेट एकेडमी और कुरुक्षेत्र क्रिकेट एकेडमी ने अपने-अपने लीग मैच जीते मठ मंदिर की रथ यात्रा के दौरान हरे कृष्णा-हरे राम व जय राधा-माधव के जयकारों से गूंज उठा शहर श्री साई धाम, सेक्टर 29 में गोपाल काला दही हांडी उत्सव का हुआ आयोजन हल्लोमाजरा में गैस कनेक्शन बंद होने से लोग परेशान, प्रशासन से जल्द समाधान की मांग गौड़ीय मठ का सनातन सेवा में योगदान सराहनीय : गुलाब चंद कटारिया
पंजाब Trending

अवैध रेहड़ी फड़ी के विरोध में दुकानदारों का प्रदर्शन

Photo by : Pankaj
Read in:Hindi

जीरकपुर, कृतिका:
शहर के मुख्य बाजार और रामलीला मैदान में दुकानदारों ने अवैध रेहड़ी और फड़ी के विरोध में प्रदर्शन किया। इस दौरान दुकानदारों ने रामलीला मैदान से विधायक कुलजीत सिंह रंधावा के कार्यालय तक रोष रैली निकाली प्रदर्शनकारियों ने समस्या के समाधान की मांग को लेकर विधायक रंधावा को मांग पत्र सौंपा। विरोध कर रहे दुकानदारों का आरोप है कि उन्होंने लाखों रुपये के शोरूम तो खोल दिए हैं लेकिन सैकड़ों लोगों ने रामलीला मैदान में अवैध रेहड़ी और फड़ी लगाई हुई है। उन्होंने कहा कि रामलीला मैदान में हर समय काफी हंगामा होता रहता है क्योंकि यहां पार्किंग की जगह नहीं है। रामलीला मैदान में पार्किंग के लिए उपयुक्त जगह नहीं होने के कारण ग्राहक दुकानों में प्रवेश नहीं करते हैं। इसके चलते उनका कारोबार पूरी तरह ठप हो गया है। उन्होंने मांग की कि रामलीला मैदान में पहले की तरह पार्किंग बनाई जाए ताकि खरीदारी करने वाले ग्राहकों को अपने वाहन पार्क करने में कोई परेशानी न हो। दुकानदारों ने स्पष्ट किया कि वे गरीब रेहड़ी— फड़ी वाले लोगों को बेदखल नहीं करना चाहते हैं, लेकिन प्रशासन से मांग की है कि उन्हें एक उपयुक्त जगह उपलब्ध कराई जाए जहां पार्किंग की समस्या न हो। लोगों ने विधायक रंधावा से अपील की कि रामलीला मैदान में अवैध रेहड़ी फडी को हटाकर उन्हें इन्साफ दें।
विधायक रंधावा ने दुकानदारों को आश्वासन दिया कि किसी भी कीमत पर अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जल्द से जल्द काउंसिल के पदाधिकारियों को रामलीला मैदान और शहर के अन्य हिस्सों में अवैध रूप से रेहड़ी फड़ी वालों को हटाने के निर्देश दिए जाएंगे।