Thursday, 25 June 2026
Breaking News
स्वर्गीय ओम प्रकाश गोयल मेमोरियल सीनियर महिला डे नाइट ट्वेंटी-20 कैश प्राइज़ क्रिकेट टूर्नामेंट का पहला संस्करण 3 जुलाई से लोकतंत्र भारत की आत्मा और पहचान : घनश्याम दास अरोड़ा नेक्टर केमिकल फैक्ट्री की भूमिगत पाइपलाइन टूटी, लापरवाही आई सामने, नगरपरिषद के पास रिकॉर्ड तक नहीं रामायण कुशवाहा प्रदेश महासचिव ने रमेश कुमार राजभर को शहीद उधम सिंह जिला का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया विश्व संगीत दिवस पर सजा सुरों का उत्सव, कलाकारों ने बिखेरा संगीत का जादू कमांडेंट कमल सिसोदिया ने अधिकारियों एवं जवानों को योगासन, प्राणायाम तथा माइंड योग का अभ्यास कराया राहुल देव बरमन को समर्पित संगीतमयी शाम 28 जून को गवर्नमेंट कॉलेज ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस उत्साह के साथ मनाया हरियाणा लोक भवन में उत्साहपूर्वक मनाया गया 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस योगमय वातावरण से सराबोर हुआ सेक्टर-17, गूंजे स्वास्थ्य और साधना के मंत्र
हिमाचल Trending

अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई, -20,500 लीटर लाहण नष्ट की

Read in:Hindi

शिमला, फेस2न्यूज:
राज्य कर एवं आबकारी विभाग ने अवैध शराब के खिलाफ अपनी कार्रवाई जारी रखते हुए लगभग 20,500 लीटर लाहण तथा 115 पेटी अंग्रेजी शराब व बियर जब्त की।
आबकारी आयुक्त डॉ. यूनुस ने बताया कि टीम सिरमौर ने गत 18 अक्तूबर को टोका-नागला के घने जंगलों में कार्रवाई करते हुए अलग-अलग स्थानों पर 7000 लीटर, 4000 लीटर तथा 9500 लीटर लाहण कर आबकारी अधिनियम के अंतर्गत नष्ट की। यह अवैध शराब घने जंगलों में एक नाले के पास तैयार की जा रही थी। इसके अतिरिक्त गत रात आबकारी विभाग की मंडी जिला की टीम ने भी 115 पेटियां अंग्रेजी शराब व बियर जब्त की जोकि चण्डीगढ़ में बिक्री हेतु तैयार की गई थी।
इसके अतिरिक्त जी.एस.टी. एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए शिमला जिला की टीम ने 3,33,330 रुपये के चांदी के गहने पकड़े, बिना बिल या दस्तावेजों के पाए गए। इन गहनों के मामले में कार्रवाई करते हुए विभाग द्वारा 20,000 रुपये का जुर्माना बसूला गया।
यूनुस ने बताया कि विभाग ने पिछले कुछ समय से एक विशेष अभियान में अलग-अलग अधिनियमों के अंतर्गत कार्रवाई की है। विभाग ने अब तक लगभग 23 करोड़ रुपये के आभूषण बिना बिल के पकड़े और जीएसटी एक्ट के अंतर्गत कार्रवाई की है तथा लगभग 87000 बल्क लीटर अवैध शराब जब्त अथवा नष्ट की गई। अवैध शराब तथा कर चोरी के मामलोें में विभाग ने जीरो टोलरैंस की नीति सुनिश्चित की है।
24ग7 कंट्रोल रूम की जानकारी देते हुए उन्होंने जनता से एक बार पुनः अनुरोध किया है कि अवैध शराब तथा कर चोरी के मामले नजर में आते ही टोल फ्री नम्बर 1800-180-8060 तथा व्हॅट्सऐप नम्बर 94183-31426 पर शिकायत दर्ज करें ताकि इस अभियान को और अधिक सफल बनाया जा सके।