Monday, 08 June 2026
Breaking News
हिमाचल महासभा की कार्यकारिणी की बैठक में भावी कार्यक्रमों की रूपरेखा की तय  एस्पायर संस्थान 15 ‘चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट’ को प्रदान करेगा निःशुल्क कोचिंग मुख्यमंत्री ने ‘एस्पायर टैलेंट हंट’ का पोस्टर जारी किया प्रथम स्वर्गीय चौधरी भजन लाल ट्रॉफी उत्तर क्षेत्र अंडर-14 संयुक्त लड़के एवं लड़कियों का क्रिकेट टूर्नामेंट 17 जून से पंचकूला में सजा श्री बालाजी महाराज का दिव्य दरबार, महंत दिनेश पुरी महाराज ने श्रद्धालुओं की समस्याओं का किया समाधान किसी को मुझे आज़माना नहीं है प्रत्येक पौधा आने वाली पीढ़ियों के लिए एक स्वस्थ, सुरक्षित और हरित भविष्य की नींव है : कमांडेंट कमल सिसोदिया 5 सिग्नल बटालियन, केरिपुबल, हैल्लोमाज़रा में किया गया वृक्षारोपण डेराबस्सी ओवरब्रिज के नीचे 'अवैध बस्ती', बाथरूम तक बने, प्रशासन ने मूंदी आंखें ओआरसी सैनिक अकादमी के दो छात्रों का राष्ट्रीय सैनिक विद्यालयों में चयन "पेड़-पौधों में भी प्राण हैं,धरती की शान हैं...इनको बचाओ, हरा-भरा बनाओ और स्वस्थ जीवन पाओ"
पंजाब

आधा किलो अफीम आरोपी 1 दिन के पुलिस रिमांड के बाद जेल भेजा

Read in:Hindi

अबोहर, (दलीप) डीएसपी बल्लुआना विभोर शर्मा, डीएसपी अबोहर कैलाश चंद्र शर्मा द्वारा जिले को नशामुक्त करने तथा असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत उनके दिशा निर्देशों का पालन करते हुए नगर थाना 2 के प्रभारी हरप्रीत सिंह, सबइंस्पैक्टर रमेश कुमार व अन्य पुलिस पार्टी ने डेरा ब्यास के निकट एक व्यक्ति को संदिग्ध अवस्था में पैदल आते देखकर शक के आधार पर जब उसकी तलाशी ली तो उसके पास से 500 ग्राम अफीम बरामद हुई। पकड़े गए आरोपी की पहचान हीरा लाल गुज्जर पुत्र बेहरू राम वासी सुहाड़ा सहारा चितौडग़ढ़ दुगार राजस्थान के रूप में हुई। आरोपी के खिलाफ नगर थाना 2 में मामला दर्ज कर रिमांड पर लिया। रिमांड के बाद उसे अदालत में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।